फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु दत्त की बायोपिक बनाने वाली फिल्मकार को बेटी ने भेजा नोटिस, कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

Sat, 16 Jan 2021 12:42 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 16 Jan 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Bhavna Talwar got copyright violation notice from Guru Dutt daughter Nina Memon on making of His Biopic Pyasa
गुरु दत्त प्यासा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल जुलाई के महीने में भावना तलवार की तरफ से घोषित की गई फिल्म 'प्यासा' पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह फिल्म फिल्मकार गुरु दत्त की बायोपिक है जिस पर गुरु दत्त और गीता बाली की बेटी नीना मेमन ने भावना को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में भावना को इस बारे में अवगत कराया गया है कि उन्होंने उनके पिता की बायोपिक बनाने की घोषणा करने से पहले किसी की इजाजत नहीं ली। यह उनके परिवार के सर्वाधिकारों का उल्लंघन है।

Filmmaker Bhavna Talwar got copyright violation notice from Guru Dutt daughter Nina Memon on making of His Biopic Pyasa
गुरु दत्त, भावना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के फिल्मकारों में गुरु दत्त का एक ऊंचा स्थान रहा है। उन्होंने अपने करियर में 'प्यासा', 'कागज के फूल' जैसी दिल छू लेने वाली कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश कीं। उनके गुजर जाने के बाद अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई फिल्मकार उनकी बायोपिक बनाने की कोशिश करते रहे लेकिन वह इसमें सफल न हो सके। लेकिन, अंत में उनकी बायोपिक बनाने की घोषणा की भावना तलवार ने।

Filmmaker Bhavna Talwar got copyright violation notice from Guru Dutt daughter Nina Memon on making of His Biopic Pyasa
abrar, guru dutt - फोटो : social media

भावना तलवार ने वर्ष 2007 की फिल्म 'धर्म' से फिल्मों में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जुलाई 2020 में भावना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। वह इस फिल्म को बनाने के लिए इसकी पटकथा पर लगभग सात साल से काम कर रही थीं। उनका इरादा फिल्म में गुरु दत्त की पूरी जी जीवन यात्रा को दिखाने का है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhavna Talwar (@bhavnatalwar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Bhavna Talwar got copyright violation notice from Guru Dutt daughter Nina Memon on making of His Biopic Pyasa
Guru Dutt & Waheeda Rehman - फोटो : Social Media

भावना ने एक इंटरव्यू के दौरान नीना मेमन की तरफ से कोई भी कानूनी नोटिस न मिलने की बात कही है। उनका कहना है कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है और अगर होता भी तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। भावना ने कहा है कि उनकी फिल्म 'प्यासा' किसी भी व्यक्ति या घटना के बारे में कोई गलत कहानी पेश नहीं करेगी और न ही उनकी फिल्म से किसी के परिवार में कोई दुखी होगा क्योंकि उनकी यह मंशा है ही नहीं। 

विज्ञापन
Filmmaker Bhavna Talwar got copyright violation notice from Guru Dutt daughter Nina Memon on making of His Biopic Pyasa
गुरु दत्त और देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

भावना ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म 'प्यासा' की पटकथा में सिर्फ उन चीजों को ही शामिल किया है जो गुरु दत्त के बारे में पहले से ही सार्वजनिक हो चुकी हैं। इसलिए उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन मामले का कोई डर नहीं है। भावना ने अपनी फिल्म की पटकथा को तैयार कर लिया है और उन्होंने निश्चय कर लिया है कि वह इस फिल्म को बनाकर रहेंगी। उन्होंने कहा है कि अगर किसी मामले में जरूरत पड़ी तो वह गुरु दत्त के परिजनों से भी मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed