फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'परफेक्ट नहीं है लेकिन...'

Mon, 25 Dec 2023 07:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 25 Dec 2023 07:14 PM IST
सार

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta reaction on Shah Rukh Khan film Dunki Says it is not perfect but so What
फिल्म डंकी और हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड जगत के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हंसल मेहता तकरीबन हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। हंसल मेहता ने हाल ही में शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म डंकी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर ने आज सोमवार, 25 दिसंबर को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किंग खान की फिल्म डंकी पर अपने विचार साझा किए। साथ ही फिल्म में शाहरुख के प्रदर्शन की तारीफ की है। 

Filmmaker Hansal Mehta reaction on Shah Rukh Khan film Dunki Says it is not perfect but so What
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हंसल मेहता ने डंकी पर अपने विचार साझा कर लिखा, 'मैंने वास्तव में डंकी का आनंद लिया। परफेक्ट नहीं है लेकिन क्या हुआ। यह बिल्कुल ठीक है। इसने मुझे वह सब दिया, जो मैं फिल्मों में मिस करता हूं। यह पुरानी यादों को छू लेने वाली है।'  

अरबाज-शूरा के निकाह से वायरल हुआ सलमान खान का डांस वीडियो

Filmmaker Hansal Mehta reaction on Shah Rukh Khan film Dunki Says it is not perfect but so What
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंसल मेहता ने आगे लिखा, 'यह फिल्म दिल को छू लेने वाली, सरल और हमारी फिल्मों के लिए एक आदर्श है। यह ऐसी फिल्म नहीं है, जिसका मैं अत्यधिक विश्लेषण करना चाहता हूं या बहुत अधिक सोचना चाहता हूं। मुझे किसी भी दिन राजकुमार हिरानी की एक फिल्म दीजिए। शाहरुख खान द्वारा आपके दिल के तारों को छेड़ने और उनकी आंखों में प्यार से देखने और एक प्यारी भूमिका निभाने के साथ साल का अंत करना अच्छा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta reaction on Shah Rukh Khan film Dunki Says it is not perfect but so What
'डंकी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

फिल्ममेकर ने कहा, 'डंकी ड्रामा नहीं है, कॉमेडी नहीं है, त्रासदी नहीं है और थ्रिलर नहीं है। यह पूरी तरह से राजकुमार हिरानी की फिल्म है। जाकर इसे देखें और खुद निर्णय लें।' शाहरुख की फिल्म डंकी एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Filmmaker Hansal Mehta reaction on Shah Rukh Khan film Dunki Says it is not perfect but so What
फिल्म 'डंकी' - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं 22 दिसंबर को इस फिल्म की टक्कर प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'सलार' से हुई। 'सलार' ने अपने पहले दो दिनों में दुनिया भर में 243 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

पत्नी सुनीता ने अनिल कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed