{"_id":"67b874a789f32123350fedbc","slug":"filmmaker-karan-johar-reveal-online-scam-happen-with-actress-friend-2025-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण जौहर की एक्ट्रेस दोस्त हुई ऑनलाइन स्कैम का शिकार, फिल्ममेकर ने साझा किया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: करण जौहर की एक्ट्रेस दोस्त हुई ऑनलाइन स्कैम का शिकार, फिल्ममेकर ने साझा किया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:13 PM IST
सार
आम लोग तो ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो रहे हैं, अभी नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि उनकी एक करीबी दोस्त, जो फेमस एक्ट्रेस भी हैं के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी एक एक्ट्रेस फ्रेंड भी ऑनलाइन स्कैम की शिकार हुई हैं। इस एक्ट्रेस को ऑनलाइन स्कैम करने वालों ने हजारों रुपये का नुकसान भी करवा दिया है। जानिए, यह सब कैसे हुआ?
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऑनलाइन ड्रेस खरीदने पर हुआ स्कैम
करण जौहर हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी एक करीबी दोस्त और नामी एक्ट्रेस के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ है। वह अपनी उस दोस्त का नाम नहीं बताते हैं क्योंकि ऐसा करने पर फ्रेंड को बुरा लगेगा। करण आगे बताते हैं कि उनकी एक्ट्रेस फ्रेंड एक इंटरनेशनल फंक्शन में शामिल होने जा रही थीं। ऐसे में उन्हें एक ड्रेस चाहिए था। अचानक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की नजर एक ड्रेस पर पड़ी, जो ऑनलाइन मिल रही थी। ड्रेस की असल में लगभग 4 लाख थी, लेकिन ऑनलाइन 80 हजार में मिल रही थी।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
पैसे लेकर नहीं दिया ड्रेस
करण बताते हैं कि उस एक्ट्रेस फ्रेंड ने ऑनलाइन वो ड्रेस सेलेक्ट की और ड्रेस की डिटेल मांगी। एक्ट्रेस को ड्रेस बेचने वाले ने पूरी जानकारी दी, ड्रेस का फोटो भी भेजा। साथ ही ऑनलाइन पैसे मांगे। एक्ट्रेस फ्रेंड ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। उस एक्ट्रेस को वो ड्रेस कभी मिली नहीं। ड्रेस बेचने वाला कोई रेस्पॉन्स भी नहीं दे रहा है। आखिर में एक्ट्रेस को समझ आया कि उसके साथ स्कैम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
किस एक्ट्रेस के साथ हुआ स्कैम
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि करण जौहर की वो फ्रेंड काजोल हो सकती है? दरअसल, करण ने कहा था कि वो एक्ट्रेस उनकी क्लोज फ्रेंड है। इंडस्ट्री में सब जानते हैं कि काजोल और करण जौहर अच्छे दोस्त हैं। लेकिन करण ने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है तो ये किसी को पक्के तौर पर नहीं पता है कि वो कौन सी हीरोइन है, जिसके साथ ऑनलाइन स्कैम हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर बना रहे हैं फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट
अगर करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में अनन्या पांडे को एक्ट्रेस के तौर पर लिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।