फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: इस दिन आएगा 'आदिपुरुष' का टीजर और जैकलीन पर होगी सवालों की बौछार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 13 Sep 2022 07:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 13 Sep 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Aadipurush teaser released date jacqueline fernandez sukesh chand money laundering case news
आदिपुरुष, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी कलाकारों की फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आती है तो कभी इनकी पर्सनल लाइफ भी अचानक लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती है, जिस पर फैंस की नजरें भी कलाकारों पर बनी रहती हैं। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आज प्रभास के फैंस से जुड़ी शानदार खबर सामने आई है। अभिनेता की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई। इसके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं। 

Filmy Wrap Aadipurush teaser released date jacqueline fernandez sukesh chand money laundering case news
कृति सेनन और आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पैन इंडिया स्टार प्रभास के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम भी शामिल है, जिसमें प्रभास 'भगवान श्री राम' के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से प्रभास का लुक काफी समय पहले सामने आ गया था और अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।  

Adipurush Teaser: इस दिन रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का धांसू टीजर, राम के अवतार में दिल जीतने के लिए तैयार प्रभास

Filmy Wrap Aadipurush teaser released date jacqueline fernandez sukesh chand money laundering case news
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक बार फिर शादी की शहनाई बजने जा रही है। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल यानि ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी करने जा रहे हैं। दो बार शादी की तारीख पोस्टपोन होने के बाद फाइनली ये कपल एक खूबसूरत रिश्ते में बंधने जा रहा है। ऋचा और अली की शादी, मेंहदी, हल्दी और मुंबई के वेडिंग रिसेप्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। प्री वेडिंग फंक्शन्स दिल्ली में निपटाने के बाद ये कपल मुंबई में सात फेरे लेगा। हाल ही में कपल के दिल्ली वाले रिसेप्शन वेन्यू का जानकारी भी सामने आ गई है।

Richa Chadha-Ali Fazal: भारत के सबसे पुराने क्लब में होगा ऋचा का रिसेप्शन, मेंबरशिप के लिए लगते हैं कई साल

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Aadipurush teaser released date jacqueline fernandez sukesh chand money laundering case news
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस रियलिटी शो के बीते 15 सीजन काफी धमाकेदार रहे और इसी वजह से फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों, मेकर्स द्वारा 'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें सलमान खान ने बताया था कि इस बार खुद बिग बॉस खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, अब शो का नया वीडियो सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है और फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है।


Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट के बीच होगी मार-धाड़! बिग बॉस 16 के नए प्रोमो ने सबको किया हैरान
विज्ञापन
Filmy Wrap Aadipurush teaser released date jacqueline fernandez sukesh chand money laundering case news
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी आगामी फिल्म और अपने विचारों के बारे में अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया है। 

Anupam Kher: अमिताभ-बोमन के साथ अनुपम खेर ने साझा की तस्वीरें, लिखा- कुछ चीजें तब तक असंभव लगती हैं जब तक...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed