फिल्मी रैप में रोजाना हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें बताते हैं। इस इंडस्ट्री में रोजाना बहुत कुछ होता है। आज भी सिनेमा जगत में काफी हलचल रही। अक्षय कुमार अपनी फ्लॉप फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में हैं और इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। वहीं, विजय देवरकोंडा ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर अपनी प्रतक्रिया दी है। इसके अलावा मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको बताते हैं।
Filmy Wrap: सोमी अली ने खोले सलमान खान के राज और बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' के खराब प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल आई उनकी यह तीसरी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। वहीं, अब उनकी नई फिल्म 'कठपुतली' का टीजर रिलीज हो गया है। हालांकि उनकी यह सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं।
Cuttputlli: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘कठपुतली’ का टीजर रिलीज, पुलिस बन सीरियल किलर को ढूंढते दिए दिखाई
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव कार्डियक अरेस्ट की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि राजू जल्द स्वास्थ हो जाएं। इस बीच उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस समय राजू की हालत स्थिर बनी हुई है। बातचीत में उन्होंने यह भी बताया है कि राजू को लेकर वायरल हो रही खबरों से पूरा परिवार परेशान हो रहा है।
Raju Srivastava: 'मेरा वादा है राजू जरूर लौटेंगे', भावुक होकर कॉमेडियन की पत्नी ने कही ये बात
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ कमाल कर रही है। अपनी रिलीज के छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इतना ही नहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए फिल्म की स्क्रीन बढ़ा दी गईं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' के दो दिन बाद यानी 13 अगस्त 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने छठे दिन शानदार कलेक्शन किया है।
Karthikeya 2 Day 6: 'कार्तिकेय 2' को मिला जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा, कितनी हुई कमाई, जानिए
इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में ट्विटर पर लोगों के निशाने पर हैं। लगातार ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड कर रहा है और इस हैशटैग के साथ बॉलीवुड की हर नई फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' जबरदस्त बायकॉट के बीच ही रिलीज हुई। वहीं, अब बढ़ते बायकॉट के चलन पर धीरे-धीरे सिनेमा जगत से जुड़े सितारों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने भी बायकॉट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।
Vijay Deverakonda On Boycott: लाल सिंह चड्ढा बायकॉट पर बोले विजय देवरकोंडा, आमिर खान के लिए कही बड़ी बात