मनोरंजन से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों को दिलचस्पी होती है। वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा व टीवी इंडस्ट्री से भी रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। आज भी एंटरटेनमेंट जगत से कई खबरें सामने आईं हैं। तो चलिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।
Filmy Wrap: दूसरी शादी पर आशीष ने तोड़ी चुप्पी और द केरल स्टोरी पर नवाज का यूटर्न, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल इंडस्ट्री में मी टू मूवमेंट को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वालीं गायिका चिन्मयी श्रीपदा एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। श्रीपदा ने इस बार साउथ सुपरस्टार कमल हासन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्हें सिंगर सोना मोहपात्रा का भी समर्थन मिल गया है। दरअसल, कमल हासन ने हाल ही में धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया, जिसे देखकर चिन्मयी श्रीपदा आग-बबूला हो गईं और उन्होंने सुपरस्टार से पूछ दिया कि वह साउथ इंडस्ट्री में व्याप्त मी टू मूवमेंट के दौरान क्यों चुप थे।
Chinmayi: 'मी टू पर चुप्पी और...', चिन्मयी श्रीपदा ने कमल हासन पर साधा निशाना, समर्थन में आईं सोना मोहपात्रा
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबको चौंका दिया। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। बता दें कि रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। आशीष की शादी के बाद तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बवाल काटने लगे। किसी ने उनकी उम्र तो कोई रुपाली पर सवाल करता नजर आया। अब आशीष ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
Ashish Vidyarthi: दूसरी शादी पर आशीष विद्यार्थी ने तोड़ी चुप्पी, बताया 57 की उम्र में क्यों बने दूल्हा
सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म पठान का जश्न मना रहे हैं। वह अपनी अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर के लिए भी तैयार हैं। अब खबर आ रही है कि निर्देशक बहुत जल्द एक वेब सीरीज पर करते नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में सैफ अली खान के भी नजर आने की संभावना है। दरअसल सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद पुराने दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती तब से है जब से उन्होंने ता रा रम पम और सलाम नमस्ते का निर्देशन किया था। अब वह एक सीरीज पर साथ काम कर सकते हैं।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान के हाथ लगी एक्शन एडवेंचर वेब सीरीज, इस निर्देशक के साथ कॉप थ्रिलर में आएंगे नजर!
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं। 'बंटी और बबली', 'सरकार', 'सरकार राज' और 'पा' समेत कई फिल्मों में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। जल्द ही पिता-पुत्र की यह जोड़ी आगामी फिल्म 'घूमर' में नजर आएगी। अपने पिता के साथ काम करने को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन बात करते नजर आए।
Abhishek Bachchan: बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह