फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: धनुष-ऐश्वर्या ने टाला तलाक और आदिपुरुष के टीजर पर भड़के मुकेश खन्ना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 04 Oct 2022 08:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 04 Oct 2022 08:08 PM IST
सार

सिने प्रेमी आए दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। 

विज्ञापन
Filmy Wrap: Dhanush Aishwarya cancel divorce Mukesh Khanna gets furious on Adipurush teaser Read 10 big news
Filmy Wrap - फोटो : Social media
सिने प्रेमी आए दिन मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ, आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: Dhanush Aishwarya cancel divorce Mukesh Khanna gets furious on Adipurush teaser Read 10 big news
धनुष, ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी  ऐश्वर्या रजनीकांत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह कपल तलाक नहीं लेगा।  धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का एलान किया था, लेकिन अब दोनों ने अपना इरादा बदल दिया है। जानकारी के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या अब अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते थे। 

Dhanush Aishwarya: तलाक नहीं लेंगे धनुष और ऐश्वर्या, इसी साल जनवरी में किया था अलग होने का एलान

Filmy Wrap: Dhanush Aishwarya cancel divorce Mukesh Khanna gets furious on Adipurush teaser Read 10 big news
मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media
पॉपुलर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप की जेल में बंद होने और उसे जीतने के बाद से मुनव्वर की प्रसिद्धी इतनी बढ़ गई है कि उसका हिसाब लगा पाना बहुत मुश्किल है। मुनव्वर हैडलाइन्स में बने रहना जानते हैं और इसके लिए वह अक्सर सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसी चीज का एलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस के चेहरे पर मायूसी छा जाएगी।  

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया को कहा गुडबाय, वीडियो साझा कर बताई हैरान कर देने वाली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Dhanush Aishwarya cancel divorce Mukesh Khanna gets furious on Adipurush teaser Read 10 big news
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है। दोनों की शादी से जुड़ी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इन फंक्शन के बीच अब दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं। 

Ali Fazal-Richa Chadha: ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं अली और ऋचा, रस्मों के बीच प्रवक्ता का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Filmy Wrap: Dhanush Aishwarya cancel divorce Mukesh Khanna gets furious on Adipurush teaser Read 10 big news
आदिपुरुष पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

पैन इंडिया स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लोगों के निशाने पर है। 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंति के मौके पर इस टीजर को राम नगरी अयोध्या में काफी भव्य अंदाज में रिलीज किया गया था। फिल्म के मेकर्स को पूरा विश्वास था कि यह टीजर लोगों का दिल जीत लेगा। लेकिन टीजर को सोशल मीडिया पर लोगों ने रिजेक्टर दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है और इन सबके बीच अब 'आदिपुरुष' के टीजर पर अभिनेता मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

Adipurush: आदिपुरुष का टीजर देख भड़के मुकेश खन्ना, सैफ का लुक पर बोले- बायकॉट के नाम पर थप्पड़ मारेंगे...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed