मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर दर्शकों की नजरें बनी रहती हैं। सिनेमा को पसंद करने वाले लोग इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की हर छोटी बात जानना चाहते हैं लेकिन दिन भर खबरों पर ध्यान रखना भी आसान नहीं है। ऐसे में फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय के प्रेग्नेंट होने की रिपोर्ट भी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: नेहा पर भड़कीं फाल्गुनी और कास्टिंग काउच पर इस हीरोइन का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में, नेहा का एक गाना रिलीज हुआ, जो फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है। इस गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हालांकि, नेहा कक्कड़ द्वारा 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, खुद फाल्गुनी ने भी नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, अब फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर लोगों के रिएक्शन रीशेयर किए हैं।
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही वजह है कि इसकी पूरी कास्ट फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वीडियो में ऐश्वर्या ढीले कपड़ों में नजर आ रही थीं जिसकी वजह से यूजर्स उनके गर्भवती होने के कयास लगाने लगे। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या लॉन्ग जैकेट और ब्लैक लेगिंग में नजर आई। इस दौरान उन्होंने हैंड बैग भी कैरी किया था।
Aishwarya Rai: प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? एयरपोर्ट लुक की वजह से फैंस लगा रहे कयास
साल 2022 में बॉलीवुड की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन ज्यादातर का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रहा है। यह समय हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं गुजर रहा है। बीते कुछ समय में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होते ही धराशायी हो गई हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ब्रह्मास्त्र इस समय सिनेमाघरों में हैं, भले ही ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन इसको अब भी बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। अब इन सबके बीच, अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड को लेकर अपना बयान दिया है और बॉलीवुड को बचाने का फॉर्मूला बताया है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर कसा तंज, बोले- एयरपोर्ट लुक पर करें कम बर्बादी
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। वह फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी किरदार में वह पूरी तरह ढल जाते हैं, फिर चाहे वह किसी महिला का किरदार क्यों न हो! बता दें कि इन दिनों आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह आयुष्मान खुराना की ही वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बनकर लड़कों से बातें किया करते थे। अब ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर आयुष्मान लड़की बनने को तैयार हैं।
Dream Girl 2: सिर्फ फोन पर बातें ही नहीं, मुलाकातें भी करेगी पूजा! ड्रीम गर्ल 2 से सामने आया आयुष्मान का लुक