मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: कमल हासन पर भड़के सुदीप्तो सेन और 'जवान' पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन दर्शकों से अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए भी जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने शनिवार को एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उनके एक चूक हो गई। वहीं, अब रविवार को सदी के महानायक ने अपनी गलती सुधारते हुए लोगों से माफी मांग ली है। साथ ही खुद को 'मूर्ख' तक बता दिया है।
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने खुद को बता दिया 'मूर्ख', हुई ऐसी चूक कि मांगनी पड़ गई माफी
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के जरिये अभिनेता रणदीप हुड्डा ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख दिया है और रविवार को अपने निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर किरदार के हिसाब से अपना काया परिवर्तन करके दर्शकों को चौंकाया है। इस फिल्म के निर्माताओं में भी उनका नाम शामिल है। फिल्म के मूल निर्माता आनंद पंडित हैं।
Swatantrya Veer Savarkar: गांधी पर निशाना साधती आनंद पंडित की फिल्म, रणदीप ने फिर काया परिवर्तन से चौंकाया
अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी अपने विवादित प्लॉट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। अब इस लिस्ट में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। अब फिल्म निर्माता ने इसे एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है।
Anurag Kashyap: द केरल स्टोरी पर अनुराग का बड़ा बयान, बोले- मैं बैन के खिलाफ लेकिन यह प्रोपेगेंडा फिल्म है
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने दमदार अभिनय के जाने जाते हैं। अभिनेता का एक लंबा और पुरस्कृत करियर था, जो सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मराठी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम करके अपने अभिनय कौशल को साबित किया। अभिनेता से निर्माता बने अभिनेता को हाल ही में 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' और 'धारावी बैंक' जैसे शो में देखा गया था। हाल ही में, एक पॉडकास्ट में अभिनेता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि 90 के दशक में उन्हें अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल? एक्टर का चौंका देने वाला खुलासा