विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने काफी पसंद किया था। रिलीज के बाद ही फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखने को मिला कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती यह फिल्म कुछ लोगों को बहुत पसंद आई तो कुछ को ये एकदम रास नहीं आई। वहीं, एनसीपी के प्रमुख नेता शरद पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को नफरत फैलाने के लिए बनाया गया था। उनकी इस टिप्पणी पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर The Kashmir Files: फिल्म पर धर्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाने पर बोले विवेक, सबसे भ्रष्ट नेता हैं शरद पवार
Filmy Wrap: 'द कश्मीर फाइल्स' पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप और अक्षय ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, पढ़िए मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' के बाद अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह पहली बार राधिका मदान के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अक्षय कुमार फिर से नई दांस्ता कहने को तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Bollywood: 'बच्चन पांडे' के बाद अक्षय ने शुरू की अगली रीमेक की शूटिंग, इस बार हवाई जहाज कंपनी शुरू करने वाले इस दिग्गज की दास्तां..
सचिन तेंदुलकर की बेटी कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। अब उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? इससे पहले करती थीं यह काम
फीस के मामले में अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ा
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे '34' से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। सुपरस्टार अजय देवगन की इस आगामी फिल्म इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। अजय देवगन , अमिताभ और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रही है। फिल्म के लीड अभिनेता अजय देवगन, जो इसके निर्माता और निर्देशक भी हैं, वह कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। सामने आती रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने फिल्म के निर्देशन और इसमें अभिनय करने के लिए 25 करोड़ रुपये लिए हैं और फीस के मामले में अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Runway 34: अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले अजय देवगन, फिल्म के लिए ली 10 फीसदी ज्यादा फीस; जानिए किसने ली कितनी फीस
केजीएफ 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
कुछ समय पहले यानी गुरुवार को यश अभिनीत फिल्म 'केजीएफ-चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल कन्नड़ में बल्कि हिंदी, तेलुगू और मलयालम संस्करण में भी कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' को धवस्त करने के बाद अब यह फिल्म ‘रनवे34’ और ‘हीरोपंती 2’ को भी धूल चटाने के लिए तैयार है। इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम केजीएफ-चैप्टर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना पिछली दो साउथ की पैन इंडिया फिल्म- आरआरआर और बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन के साथ करने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर KGF2 Vs RRR Vs Baahubali 2: प्रभास पर भारी पड़े यश, केजीएफ 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन