भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।डॉक्टर प्रतीत ने यह भी कहा है कि लता मंगेशकर को थेरेपी दी जा रही है इस समय वह प्रोसीजर को अच्छे से सहन कर रही हैं।
Filmy Wrap: लता मंगेशकर की हालत नाजुक और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हिंदुस्तानी भाऊ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विकास पाठक को बांद्रा में शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट कोर्ट ने विकास को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को 1 फरवरी को दसवीं और बारहवीं के छात्रों को ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं के खिलाफ उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में विकास पाठक के वकील महेश मुले ने जमानत के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई सोमवार को तय की है। तब तक पाठक को जेल में ही रहना होगा।
Hindustani Bhau: यूट्यूबर विकास पाठक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, छात्रों को उकसाने का है आरोप
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा और वरुण ने आज यानी 5 फरवरी को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए, जिसमें उनके परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसमें दोनों अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने अपने खास दिन पर लाइट पिंक कलर का सुंदर लहंगा चुना, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लहंगे के साथ उन्होंने भारी चोकर, इयररिंग्स, शीश पट्टी पेयर किया। वहीं, करिश्मा के दूल्हे राजा वरुण बंगेरा भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ पीच कलर के साफा पहना। करिश्मा और वरुण अपने लाइट कलर के वेडिंग आउटफिट बहुत प्यारे लग रहे हैं।
Karishma Tanna Varun Bnagera Wedding: करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग लिए सात फेरे, यहां देखें शादी की पहली तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्रा ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद इनदिनों सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन और सबा अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। अब फिर से अभिनेत्री एवं संगीतकार सबा आजाद एक्टर ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दी हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते वक्त स्पॉट किया गया है। सबा और ऋतिक रात के खाने के लिए निकले थे और जब वे अपनी कार से जा रहे थे तो पैपराजी द्वारा उनकी तस्वीरें खींची जा रही थीं। कैमरे में ऋतिक रोशन को सबा आजाद का हाथ पकड़ते हुए देखा गया।
Hrithik Roshan Saba Azad: फिर साथ नजर आये ऋतिक रोशन- सबा आजाद, वीडियो में हाथ थामते दिखे अभिनेता
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने अगली फिल्म का किया एलान, जन्मदिन पर फोटो शेयर कर फैंस को दिया खास तोहफा