फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको सिनेमा जगत से जुड़ी दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ नया देखने को मिला...
Filmy Wrap: अमिताभ के पैर की नस कटी और जैकलीन संग रिश्ते पर सुकेश का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
फिल्मी दुनिया में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। सितारों से जुड़े सभी खबरों को जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जो हिंदी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है लेकिन दूसरी तरफ यह फिल्म विवादों में भी आ गई। इस फिल्म में 'भूत कोला' परंपरा को दिखाया गया है। इस परंपरा पर कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने कहा था कि 'भूत कोला' परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जिसके बाद अब अभिनेता के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने आरोप लगा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
Kantara Controversy: 'भूत कोला' परंपरा पर बयान देना इस एक्टर को पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर
पैन इंडिया स्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार, दोस्त और परिवार के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं इस खास मौके पर आदिपुरुष के निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में उनकी एक आकर्षक छवि नजर आ रही है। बता दें कि प्रभास भगवान राम के आदर्श अवतार में नजर आ रहे हैं।
Adipurush New Poster: प्रभास के बर्थडे पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का पोस्टर, हाथ में धनुष-बाण लिए नजर आए अभिनेता
200 करोड़ की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मंडोली जेल में बंद है। इस केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी फंसी हुई हैं। जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने ठगी के पैसों से उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिए थे। दावा यह भी है कि जैकलीन और सुकेश काफी करीब थे। इसी वजह से अभिनेत्री जैकलीन से कड़ी पूछताछ भी हुई है। वहीं, अब सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से अपने वकील को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने जैकलीन को निर्दोष बताया है। सुकेश ने चिट्ठी में बताया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की पीएमएलए मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है।
Jacqueline Fernandez: 'वो चाहती थी मैं उससे प्यार करूं...' सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन संग रिश्ते पर किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वह ललित मोदी की वजह से नहीं बल्कि अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री को जैसे ही रोहमन के साथ स्पॉट किया गया, वैसे ही यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। कोई ललित मोदी का नाम लेकर ताना मार रहा था तो किसी ने कुछ और कहा।
Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, यूजर्स बोले- ललित मोदी साथ में नहीं आया