फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: ‘बाहुबली’ के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में ही फोड़ दिए पटाखे, ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग

Sun, 23 Oct 2022 07:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 23 Oct 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Prabhas birthday Fire in Andhra theatre as fans burst firecrackers during Billa screening
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली बन लोगों के दिलों पर राज करने वाले टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने पसंदीदा सितारे के जन्मदिन के मौके पर फैंस भी काफी खुश हैं और धूमधाम से जश्न मना रहे हैं। इसी खुशी में आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में प्रभास की फिल्म 'बिल्ला' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। लेकिन थिएटर में उस समय आग लग गई, जब स्क्रीनिंग के दौरान फैंस ने पटाखे फोड़ दिए।
Prabhas birthday Fire in Andhra theatre as fans burst firecrackers during Billa screening
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम कस्बे के एक थिएटर में रविवार को प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म 'बिल्ला' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। लेकिन अभिनेता के फैंस ने अति उत्साह का प्रदर्शन करते हुए वेंकटरमण थिएटर में स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे फोड़ दिए, जिसकी वजह से थिएटर की सीटों में आग लग गई।

Amitabh Bachchan: जब पटाखे से जल गया था बिग बी का हाथ, फिर भी जारी रखी थी शूटिंग, ऐसे बना था स्टाइल

Prabhas birthday Fire in Andhra theatre as fans burst firecrackers during Billa screening
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग की लपटें तेजी से थिएटर में फैलते देख दर्शक में दहशत का माहौल बन गया और वे सभी हॉल से बाहर भाग गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और थिएटर के कर्मचारियों ने फिल्म देख रहे कुछ लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से थिएटर को नुकसान जरूर पहुंचा है।

Project K: ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई, जारी किया धांसू पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas birthday Fire in Andhra theatre as fans burst firecrackers during Billa screening
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रभास की फिल्म 'बिल्ला' 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। वहीं, अभिनेता के चाचा कृष्णम राजू भी नजर आए थे, जिनका बीते दिनों निधन हो गया था। प्रभास के जन्मदिन के मौके पर फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था।

Vivek Agnihotri: 'कांतारा' के फैन हुए विवेक अग्निहोत्री, कहा- मेरा वादा है कि ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी आपने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed