फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: भारत की जीत पर खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 23 Oct 2022 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan T-20 Match:Anushka Sharma praised Virat Kohli, wrote a heart touching note on social media
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 में 23 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा मैच देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर देशवासियों को शानदार दिवाली गिफ्ट दिया है। भारत की इस जीत से पूरा देश झूम रहा है। इस जीत के नायक विराट कोहली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस ऐतिहासिक जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। 

Diwali 2022: दिवाली पार्टी में नजर नहीं आए दीपिका और रणवीर, फिर उड़ने लगी अलग होने की अफवाह!

India vs Pakistan T-20 Match:Anushka Sharma praised Virat Kohli, wrote a heart touching note on social media
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें टीवी पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा है। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली की पूर्व संध्या पर आज रात आपने लोगों के जीवन को खुशियों से भर दिया है।आप एक अद्भुत इंसान हैं माई लव। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास चकित कर देने वाला है !! 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

India vs Pakistan T-20 Match:Anushka Sharma praised Virat Kohli, wrote a heart touching note on social media
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मैं यह कह सकती हूं कि मैंने अभी-अभी अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच देखा है हालांकि हमारी बेटी यह समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी और कमरे में बेतहाशा चिल्ला रही थी, एक दिन वह समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। एक ऐसे फेज के बाद जो उनके लिए काफी कठिन था। लेकिन वह इन सब से पार पाते हुए कहीं ज्यादा मजबूती से लौटकर आए हैं। आप पर गर्व है।'

Project K: ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई, जारी किया धांसू पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Pakistan T-20 Match:Anushka Sharma praised Virat Kohli, wrote a heart touching note on social media
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुपर 12 के पहले मैच में 160 रन का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। जिसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टीम को वापसी कराई। कोहली मैच के अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली।

Vivek Agnihotri: 'कांतारा' के फैन हुए विवेक अग्निहोत्री, कहा- मेरा वादा है कि ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी आपने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed