मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें ध्यान आकर्षित करती हैं। सिने प्रेमी भी इंडस्ट्री में होने वाली हलचल पर पूरी नजर रखना चाहते हैं। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
Filmy Wrap: सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार और 'कांतारा 2' पर लगी मुहर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस एक बार फिर गरमा गया है। दरअसल, पिछले दिन कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह के द्वारा किए गए एक दावे ने सबको हिला कर रख दिया है। रूपकुमार ने दावा किया था कि 'सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई....।' उनके इतना कहते ही हर तरफ सनसनी मच गई है और दोबारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिर से एक सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रूप कुमार की इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।
सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा
इस साल की दो सबसे सफल फिल्मों का निर्माण 'होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शंस' बैनर के तले किया गया है। यह दो फिल्में सुपरस्टार यश स्टारर 'केजीएफ 2' और ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने साल के आखिर में सिनेमाघरों में ऐसा धमाल मचाया है जिसे भूल पाना बहुत मुश्किल है। होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को ऑस्कर नामांकन के लिए भी भेजा है। इतना ही नहीं यह भी खुलासा किया कि वे इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने 'कांतारा 2' पर खुलकर बात की है।
बनने जा रहा ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का सीक्वल, मेकर्स ने अपने बयान में की पुष्टि
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खूब चर्चा में रहा। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके बाद रिया और उनके भाई को जेल भी जाना पड़ा था। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स के तानों का भी सामना करना पड़ा था। सुशांत केस में बड़ा अपडेट आने के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।
Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। महज 20 साल की उम्र में अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिशा की मौत पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी तुनिशा की मौत पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने इंडस्ट्री में लड़कियों के आत्महत्या करने पर भी सवाल उठाए।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात