फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी और आलिया ने मांगी नवाजुद्दीन से माफी, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 08 May 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 May 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap The Kerala Story Alia Nawazuddin Siddiqui Shabana Azmi Karan Johar Kangana Ranaut Vidyut Jamwal
अदा शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ खास और दिलचस्प होता ही रहता है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक भी रहते हैं। फिल्मों और टीवी के सितारे भी अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ा अपडेट समय-समय पर देते हैं । ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
Filmy Wrap The Kerala Story Alia Nawazuddin Siddiqui Shabana Azmi Karan Johar Kangana Ranaut Vidyut Jamwal
अनसूया भारद्वाज, विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन आज विजय की वजह से अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल, अभिनेत्री विजय देवरकोंडा और कुशी पोस्टर पर कथित तौर पर अपने कमेंट के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां 'कुशी' का पोस्टर देखकर विजय के सभी फैंस बेहद खुश थे, लेकिन अनसूया को उसमें कुछ ऐसा दिखा कि वह अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। हालांकि, अनसूया को विजय पर कमेंट करना भारी पड़ा गया क्योंकि अभिनेता के फैंस ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।
Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'

Filmy Wrap The Kerala Story Alia Nawazuddin Siddiqui Shabana Azmi Karan Johar Kangana Ranaut Vidyut Jamwal
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, तभी से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हालांकि देशभर के कई हिस्सों में विवाद लगातार जारी है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। वहीं, रविवार के दिन चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला लिया गया है। लोगों के मुताबिक फिल्म की कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 
Shabana Azmi: 'द केरल स्टोरी' के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, विरोधियों को दिया एक्ट्रेस ने मुंह तोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap The Kerala Story Alia Nawazuddin Siddiqui Shabana Azmi Karan Johar Kangana Ranaut Vidyut Jamwal
कंगना रनौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कही जानी वाली कंगना रनौत एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति मुद्दों पर कंगना खुलकर अपनी राय पेश करती हैं। उनकी इस बेबाकी के चलते कई बार उनकी दूसरे कलाकारों के साथ बहस भी हो जाती है।
Kangna Ranaut: 'व्यक्ति के नहीं, सिस्टम के खिलाफ बोलती हूं', बायकॉट-करण जौहर से दुश्मनी पर बोलीं कंगना

विज्ञापन
Filmy Wrap The Kerala Story Alia Nawazuddin Siddiqui Shabana Azmi Karan Johar Kangana Ranaut Vidyut Jamwal
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में चल रही थी। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे। लेकिन फिल्म जैसे-तैसे सिनेमाघरों तक पहुंच गई है, हालांकि अभी भी इसको लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, खबर आ रही है कि द केरल स्टोरी ओटीटी पर भी रिलीज होने को तैयार है।
OTT: 'द केरल स्टोरी' पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार! जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed