मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: नवाज पर फिर फूटा आलिया का गुस्सा और कंगना ने की शर्मिला की जमकर तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सुपरस्टार यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के बाद अखिल भारतीय स्टार के रूप में उभरे हैं। उनकी लोकप्रिय भूमिका रॉकी भाई के लिए दुनिया भर में उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अब हर कोई उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसकी घोषणा होना अभी बाकी है। अब पहली बार अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उनकी अगली फिल्म एक अच्छी शानदार फिल्म होगी।
Yash: केजीएफ स्टार यश ने अपनी अगली फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, बोले- दमदार मूवी होगी यश19
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की रिलीज से पहले करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दे दिया है।
Karan Johar: एक्शन से भरपूर होगी करण जौहर की अगली फिल्म, फैन के सवाल पर निर्देशक ने किया कंफर्म
मलयालम फिल्म निर्माता अचानी रवि का शनिवार को निधन हो गया। रवि का पूरा नाम के रवींद्रनाथन नायर था। फिल्म मेकर ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रवि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'अन्वेशिचु कंडेथियिला' से की थी।
दुखद: मलयालम फिल्म मेकर अचानी रवि का निधन, 90 साल की उम्र में निर्माता ने ली अंतिम सांस
Kangana Ranaut: 'गुलमोहर' देख कंगना ने शर्मिला टैगोर के लिए कही यह बात, वहीदा रहमान के नाम का भी किया जिक्र