फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेबी डॉल' से हिट होने वाली पॉपुलर सिंगर मुश्किल में फंसी, इवेंट मैनेजर ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 27 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
fir against baby doll singer kanika kapoor
सनी लियोनी
साल 2014 में 'बेबी डॉल' गाने से हिट होने वाली सिंगर कनिका कपूर मुश्किल में फंस गई हैं । कनिका कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके मैनेजर और एजेंट के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। 

 
fir against baby doll singer kanika kapoor
कनिका कपूर

नोएडा स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने एक कार्यक्रम के लिए पैसे लिए थे, लेकिन कनिका कपूर तय कार्यक्रम में नहीं आईं । उन्होंने इसके पैसे भी वापस करने से इनकार कर दिया है।

fir against baby doll singer kanika kapoor
कनिका कपूर

पुलिस ने बताया कि कनिका, उनकी मैनेजर श्रुति और मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर संतोष मिजगर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इवेंट मैनेजमेंट फर्म के अधिकारी मनोज शर्मा का कहना है कि उनके फर्म ने करीब 24 लाख रुपए कनिका कपूर और उनकी टीम को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fir against baby doll singer kanika kapoor
कनिका कपूर

22 जनवरी 2018 को अलीगढ़ में एक एग्जिबिशन में कनिका कपूर का कार्यक्रम होना तय हुआ था। इसी कार्यक्रम के बदले कनिका कपूर और उनकी टीम को पैसे दिये गए थे। इसके बावजूद कनिका इवेंट में नहीं आईं और पैसे भी वापस नहीं किए ।

विज्ञापन
fir against baby doll singer kanika kapoor
कनिका कपूर

मनोज शर्मा का कहना है कि कनिका के कार्यक्रम कैंसिल किए जाने से उनकी फर्म की छवि खराब हो गई है। इसलिए वो उनपर मानहानि का केस भी करेंगे । बता दें कि कनिका ने बॉलीवुड में ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘बीट पे बूटी’, ‘बेबी डॉल, और ‘लवली’ जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed