त्रिपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बांग्लादेशी गायक मेनुल एहसान नोबल उर्फ नोबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नोबल पिछले साल बांग्ला के म्यूजिक रियलिटी शो सा रे गा मा पा में तीसरे स्थान पर रहे थे।
'सा रे गा मा पा' शो के रनर अप रहे गायक ने की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेनुल एहसान नोबल के खिलाफ सुमन पॉल नाम एक शख्स ने इस सप्ताह के शुरू में शिकायत दर्ज कराई थी। नोबेल पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक गीतों की रचना करने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप है।
एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500, 504, 505 और धारा 153 के तहत दर्ज की गई है और इसे त्रिपुरा पुलिस के साइबर अपराध सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुमन पॉल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है, 'आज मैंने मेनुल एहसान नोबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मैं भारतीय उच्चायुक्त से अनुरोध करता हूं कि उसका वीजा निरस्त किया जाए। उसके साथ सभी बिजनेस कॉन्ट्रेक्ट कैंसल कर दिए जाए। ताकि वह दोबारा भारत न आ सके।'
Today I filed a case against Mainul Ahsan Nobel.I'll request Indian High Commissioner to cancel his visa&cancel all trade agreements with him so that he is not allowed to come to India @PiyushGoyalOffc @PMOIndia @ianuragthakur @PiyushGoyalOffc @Sunil_Deodhar @JPNadda @AmitShah pic.twitter.com/ab0E72Acby
बता दें कि मेनुल ने जी बांग्ला म्यूजिक पर आने वाले शो सा रे गा मा पा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले उन्होंने रवीन्द्रनाथ टैगोर पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
KBC में 14 साल के रवि मोहन ने जीते थे एक करोड़ रुपये, अब बने इस शहर के एसपी