अक्षय कुमार का नाम हिंदी सिनेमा में खिलाड़ी कुमार सिर्फ उनकी फिल्म खिलाड़ी की वजह से नहीं है। वह सिनेमा के हर खेल में पारंगत हैं। इस साल का उनका फिल्मों का लाइन अप शानदार था। लेकिन, पहले सूर्यवंशी फिर लक्ष्मी बम और अब पृथ्वीराज व बच्चन पांडे भी संकट में हैं।
अक्षय क्या डिजनी से वसूल पाएंगे कोरोना का पूरा दान, लक्ष्मी बम की डिजिटल रिलीज की ये है पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी अक्षय कुमार कोई दान करते हैं तो ये जरूर बताते हैं कि ये कमाई वह अपनी निजी बचत से दे रहे हैं या कंपनी खाते से। ताकि जब इनकम टैक्स में रिबेट लेने की बारी आए तो जो दान जहां से दिया गया, उसकी वहां ठीक ठीक गिनती हो सके। इन दिनों अक्षय एक गिनती और कर रहे हैं और वह है फिल्म लक्ष्मी बम की बिक्री में अपनी हिस्सेदारी की। हालांकि, इस गणित का एक सिरा विजय सेतुपति की फिल्म सुपर डीलक्स से भी जुड़ता नजर आ रहा है।
मुंबई के फिल्म ट्रेड बाजार में पिछले दो हफ्ते से इसी बात पर सट्टा खेला जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म डिजिटल पर कितने की बिकी है? हालांकि फिल्म को कथित रूप से खरीदने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने इस बारे में कुछ भी कहने से फिलहाल इंकार कर दिया है लेकिन सट्टा में भाव 75 करोड़ और सवा सौ करोड़ पर लग रहा है। अगर डिजनी का दाम सवा सौ करोड़ रुपये निकला तो सट्टा लगाने वालों को भारी नुकसान हो सकता है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का भाव अब तक 60 करोड़ के ऊपर गया नहीं है।
डिजनी प्लस हॉटस्टार के लोग अभी इस पूरी खबर पर चुप्पी साधे हैं। दफ्तर में उनके भी चर्चा का सबसे हॉट टॉपिक अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम ही है लेकिन जो बोले सो कुंडी खोले की तर्ज पर मीडिया के सामने सब चुप हैं। सूत्र ये भी बताते हैं कि फिल्म के रिलीज की आधिकारिक घोषणा फिल्म के पूरी तरह तैयार होने और डिजनी इंडिया के अफसरों के इसे देख लेने के बाद ही होगी।
हिंदी सिनेमा में विलेन के किरदारों में तो किन्नरों को लोगों ने खूब पसंद किया है लेकिन मेन लीड में ये पहला प्रयोग होगा। विजय सेतुपति ने दक्षिण में पिछले साल सुपर डीलक्स नाम की फिल्म में काम किया था और विजय के शानदार अभिनय के बावजूद ये फिल्म कारोबार के मामले में औसत ही रही।
KBC में 14 साल के रवि मोहन ने जीते थे एक करोड़ रुपये, अब बने इस शहर के एसपी