{"_id":"5ed008db8ebc3e90807fe503","slug":"kaun-banega-crorepati-kbc-2001-winner-ravi-mohan-saini-become-porbandar-sp-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC में 14 साल के रवि मोहन ने जीते थे एक करोड़ रुपये, अब बने इस शहर के एसपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC में 14 साल के रवि मोहन ने जीते थे एक करोड़ रुपये, अब बने इस शहर के एसपी
टेलीविजन ने मशहूर रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रतियोगी रहे डॉ. रवि मोहन सैनी ने मंगलवार को पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार संभाला। साल 2001 में रवि ने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर के दौरान सभी सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीते थे।
2 of 5
रवि मोहन सैनी
- फोटो : Social Media
रवि मोहन सैनी ने 2014 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने। 33 साल के रवि पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने से पहले राजकोट में डीसीपी के तौर पर कार्यरत थे। रवि एक सैन्य परिवार से आते हैं।
3 of 5
रवि मोहन सैनी
- फोटो : ANI
रवि मोहन सैनी मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। उनके पिता नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। रवि ने एमबीबीएस की पढ़ाई की और इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर ली। पिता की पोस्टिंग की वजह से उनकी स्कूली पढ़ाई आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित नौसेना पब्लिक स्कूल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि मोहन सैनी
- फोटो : Social Media
19 साल पहले जब रवि 10वीं क्लास में थे तो पहली बार उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति जूनियर में शिरकत की थी। और इस शो पर अपना हुनर दिखाते हुए उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर देकर एक करोड़ की धनराशि जीती थी।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : social media
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति टीवी की दुनिया का एक लोकप्रिय टीवी शो है। जल्द ही इसका नया सीजन शुरू होने वाला है। इस शो में भाग लेने के लिए पहले चरण की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।