फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आईं रवीना टंडन, डिजिटल शो के माध्यम से करेंगी पहल

Thu, 28 May 2020 11:59 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 May 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon has become part of the Know Hunger campaign to help needy children
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिनेत्री रवीना टंडन जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए 'नो हंगर' (Know Hunger) मुहिम का हिस्सा बन गई हैं। 28 मई को वर्ल्ड हंगर डे के मौके पर रवीना ने यह घोषणा की। इस पहल की मदद से वह देश भर के लाखों बच्चों और उनके परिवारों की खाने की कमी को पूरा करेंगी।

Raveena Tandon has become part of the Know Hunger campaign to help needy children
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोविड 19  महामारी के कारण बहुत से अल्पपोषित बच्चे भूख और अपर्याप्त पोषण से जूझ रहे हैं। ऐसे वक्त में रवीना टंडन एक मनोरंजन चैनल के खास डिजिटल शो के जरिए अपना समर्थन दिखा रही हैं। इस शो का लक्ष्य देश के नागरिकों को इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

Raveena Tandon has become part of the Know Hunger campaign to help needy children
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपनी इस पहल के बारे में रवीना कहती हैं, 'इस तथ्य को स्वीकार करने में मेरे दिल को ठेस पहुंचती है कि हमारे देश में लाखों बच्चे ऐसे हैं जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहते हैं। उनका परिवार नहीं है, रहने के लिए घर नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon has become part of the Know Hunger campaign to help needy children
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि वे जितना हो सके उतना इन बच्चों के लिए करें। मैंने हमेशा से माना है कि जो भी जरूरत में हैं उनतक मदद पहुंचानी चाहिए। भारत के नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।'
विज्ञापन
Raveena Tandon has become part of the Know Hunger campaign to help needy children
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कोरना वायरस से उपजे मुश्किल वक्त से लड़ने के लिए रवीना लोगों की मदद करने के लिए अब तक कई कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक कॉन्सर्ट के माध्यम से कोरोना वायरस से एकदम आगे रहकर लड़ रहे लोगों (डॉक्टर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स, पुलिस अफसरों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और सैनिटेशन वर्कर्स) के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। इसमें 'कोरोना हीरोज को सलाम' नामक वर्चुअल म्यूजिक कॉन्सर्ट भी शामिल है।  इसके साथ ही रवीना लगातार सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक संदेशों के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचा रही हैं। 

अक्षय कुमार बोले, 'कोविड में नहीं रुकते पीरियड्स', पैडमैन बनकर कर रहे हैं महिलाओं की मदद
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed