फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tandav Controversy: 'तांडव' के अभिनेताओं और निर्माताओं के खिलाफ अब मुंबई में एफआईआर दर्ज

Wed, 20 Jan 2021 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 20 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the makers and actors of web series Tandav Mumbai
Tandav - फोटो : अमर उजाला

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अमेजन प्राइम पर प्रसारित वेब सीरीज तांडव (Tandav Controversy) का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर है कि मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए), 295 (ए) और 505 (2) के तहत 'तांडव' के निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

FIR registered against the makers and actors of web series Tandav Mumbai
तांडव - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और मेकर्स के माफी मांगने के बाद भी विवाद शांत नहीं हो रहा है। बता दें कि 6 शहरों में इस सीरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब यूपी पुलिस मेकर्स से पूछताछ के लिए मुंबई भी पहुंच गई है। 
 


 

FIR registered against the makers and actors of web series Tandav Mumbai
Tandav Review - फोटो : अमर उजाला मुंबई

तांडव' सीरीज में सैफ अली खान के अलावा जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया जैसे बड़े सितारे भी नजर आए हैं। हालांकि सीरीज के जिस सीन पर विवाद हुआ है उसमे अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं 'आखिर आपको किस्से आजादी चाहिए' उनके मंच पर आते ही एक संचालक कहता है "नारायण नारायण" प्रभु कुछ कीजिए राम जी के फॉलोवर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
FIR registered against the makers and actors of web series Tandav Mumbai
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते इस सीरीज पर भगवान शिव और नारद मुनि के अपमान का आरोप लगा है। हालांकि 15 जनवरी को रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित वेब सीरीज 'तांडव' पर उठे विवादों के बाद लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए मेकर्स ने बदलाव करने की हामी भर दी है।

विज्ञापन
FIR registered against the makers and actors of web series Tandav Mumbai
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

इस सीरीज को लेकर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए इसकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। इस बयान में कहा गया कि, 'हम देशवासियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं। हमारी किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय की धार्मिक भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति (जीवित अथवा मृत) को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed