{"_id":"59bcfed44f1c1b1c688b4e24","slug":"fire-broke-out-at-mumbai-s-rk-studio-6-fire-tenders-in-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: राज कपूर के बनाए आरके स्टूडियो में आग से तबाही, पूरा हॉल हुआ बर्बाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: राज कपूर के बनाए आरके स्टूडियो में आग से तबाही, पूरा हॉल हुआ बर्बाद
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
आरके स्टूडियो
- फोटो : File pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो में आग लग गई है। आग की वजह से एक हाल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें, आरके स्टूडियो में आग की तस्वीरें...
आरके स्टूडियो
- फोटो : File pic
आर के स्टूडियो में लगी आग तेजी से फैल रही है। आग की वजह से हाल नंबर 1 पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं। आगे देखें, तबाही की तस्वीरें...
RK Studio
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक आर के स्टूडियो में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाडियों के साथ ही पानी के 5 टैंकर भी मंगाए गए हैं। आगे की स्लाइड में जानें, कैसे लगी आग...
विज्ञापन
विज्ञापन
RK Studio
- फोटो : ANI
स्टूडियो में वायरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। दरअसल, इस स्टूडियो को नया लुक देने के लिए वायरिंग के साथ ही डेकोरेशन का भी काम चल रहा था। पर आग की वजह से पूरा हाल ही बर्बाद हो गया। आगे जानें, आर के स्टूडियो के बेहतरीन गुजरे जमाने के बारे में...
विज्ञापन
RK Studio
- फोटो : ANI
ये आग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर लगी। ये शो अब बंद हो चुका है और शनिवार होने की वजह से कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं था। ये शो सोनी चैनल पर आता था, जो ऑफ एयर हो चुका है।
#Update Fire at RK Studio: Fire broke out at the sets of TV show 'Super Dancer'. There was no crew at the set, today being Saturday #Mumbai pic.twitter.com/eujSGG1DgE
— ANI (@ANI) September 16, 2017