फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस प्रतियोगिता में जीत राजेश खन्ना बने सुपरस्टार उसमें ये हीरो रहा दूसरे नंबर पर, 5 शानदार फिल्में

Thu, 13 Feb 2020 11:19 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 13 Feb 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Five best films of famous actor vinod mehra was runner up behind rajesh Khanna in all india contest
vinod mehra - फोटो : file photo

विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया। इस दौरान वह हीरो के साथ साथ हीरो के भाई और दोस्त के तौर पर भी नजर आए। 1965 में संपन्न हुए ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में विनोद को दूसरा स्थान हासिल हुआ था। उनसे आगे सिर्फ राजेश खन्ना रहे। विनोद अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खूब चर्चा में रहे। उन्होंने अपने जीवन में कुल तीन शादियां की। लेकिन तीसरी शादी के दो साल बाद मात्र 45 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। अपनी अदाकारी से सभी को अपना मुरीद बना लेने वाले विनोद मेहरा की पांच चुनिंदा फिल्मों से आपको रूबरू करवाते हैं।

Five best films of famous actor vinod mehra was runner up behind rajesh Khanna in all india contest
Ek thi reeta - फोटो : amar ujala mumbai

एक थी रीता (1971)
इस फिल्म के जरिए विनोद ने मुख्य अभिनेता के तौर पर सिनेमा जगत में कदम रखा था। यह फिल्म एक नाटक 'अ गर्ल कॉल्ड रीता' पर आधारित थी। फिल्म मेँ उनके अपोजिट तनुजा भी थी। यह एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में तुनजा और विनोद की कॉमेडी से लेकर बनते बिगड़ते रिश्ते खूब पसंद किए गए थे। फिल्म का निर्देशन रूप के शौरी ने किया था।  

Five best films of famous actor vinod mehra was runner up behind rajesh Khanna in all india contest
Lal patthar - फोटो : amar ujala mumbai

लाल पत्थर (1971)
इस फिल्म में विनोद मेहरा के साथ ही राजकुमार, हेमा मालिनी और राखी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। उस दौरान इंडस्ट्री में राखी तो फिर भी नई थी लेकिन राजकुमार और हेमा मालिनी अपना वर्चस्व कायम कर चुके थे। इस फिल्म में अपने किरदार से विनोद ने यह सबित कर दिया था कि वह दिग्गजों के सामने भी अपनी परिपक्व अदाकारी से दर्शकों को दिल जीत सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five best films of famous actor vinod mehra was runner up behind rajesh Khanna in all india contest
anuraag - फोटो : amar ujala mumbai

अनुराग (1972)
शक्ति सामंत निर्देशित इस फिल्म को विनोद मेहरा के लिए बड़ी फिल्म कही जाती है। फिल्म में उनके अपोजिट मौसमी चटर्जी हीरोइन थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और विनोद मेहरा के संवेदनशील अभिनय ने सभी को काफी प्रभावित किया। इस किरदार के बाद तो विनोद मेहरा लोगों के दिलों में ही बस गए।

विज्ञापन
Five best films of famous actor vinod mehra was runner up behind rajesh Khanna in all india contest
anurodh - फोटो : amar ujala mumbai

अनुरोध (1977)
यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राजेश खन्ना, विनोद मेहरा, सिंपल कपाड़िया मुख्य किरदार में थे। फिल्म में विनोद ने सह अभिनेता की भूमिका अदा की थी जो अमीर राजेश खन्ना का गरीब दोस्त होता है। वह राजेश खन्ना के किरदार के लिए गाने लिखता है। राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के सामने भी विनोद ने अपने अभिनय से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed