फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडल जेसिका लाल जैसे 5 चर्चित मर्डर केस, बॉलीवुड में जिनपर बनीं फिल्में और हिट भी हुईं

Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
five bollywood films of murder mystery on Jessica Lal sister Sabrina Lal statement on Manu Sharma
मशहूर मॉडल जेसिका लाल की बहन सब्रिना लाल ने जेसिका के आरोपी मनु शर्मा को लेकर करीब 19 साल बाद बड़ा फैसला किया है। पता हो कि मनु शर्मा जेसिका के मर्डर के आरोप में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट करे हैं। इस बीच जेसिका की बहन सब्रिना ने अब कहा है- 'अगर मनु शर्मा जेल से छूट जाते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पडे़गा। मैं इन सब चीजों से आगे निकल चुकी हूं।'


जेसिका लाल केस इतना चर्चित रहा है कि इस कांड पर फिल्म निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' तक बना डाली। केवल इस मर्डर मिस्ट्री पर ही नहीं फिल्ममेकर्स ने कई मर्डर मिस्ट्री को अपनी फिल्मों में बयां किया है। आइए जाते है बॉलीवुड की वह फिल्में जो बनी है रियल मर्डर मिस्ट्री पर......
five bollywood films of murder mystery on Jessica Lal sister Sabrina Lal statement on Manu Sharma
1. नो वन किल्ड जेसिका

यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 1999 जेसिका लाल कांड पर आधारिक थी। कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में रात 2 बजे जेसिका लाल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। 
five bollywood films of murder mystery on Jessica Lal sister Sabrina Lal statement on Manu Sharma
2. तलवार

फिल्म 'तलवार' साल 2015 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2008 नोएडा के डबल मर्डर केस पर आधारित थी। इस मर्डर केस में एक नौकर और 13 साल की लड़की आरुषि का मर्डर हो गया था। इस फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five bollywood films of murder mystery on Jessica Lal sister Sabrina Lal statement on Manu Sharma
3. नोट ए लव स्टोरी

यह फिल्म काफी हाइप्रोफाइल केस नीरज ग्रोवर की मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है। नीरज ग्रोवर मर्डर केस साल 2008 में हुआ था। बालाजी टेलीफिल्मस के क्रिएटिव डायरेक्टर नीरज ग्रोवर की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मारिया सुसायराज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जैरोम मैथ्यु के साथ मिलकर  नीरज ग्रोवर का मर्डर कर दिया। इतना ही नहीं मारिया और जैरोम मैथ्यु ने नीरज के शव के टूकड़े करके जला भी दिए थे। 
विज्ञापन
five bollywood films of murder mystery on Jessica Lal sister Sabrina Lal statement on Manu Sharma
4. अंकुर अरोड़ा मर्डर केस

यह फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 8 साल के बच्चे पर आधारित फिल्म है जो डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान मर जाता है। इतना ही नहीं घटना की खुलासा तब होता है जब सहयोगी डॉक्टरों में से एक मृतक बच्चे की मां को सारी बात बताता है। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed