शाहरुख खान ने हर बार की तरह इस बार भी अपने फैन्स को जन्मदिन पर बड़ा तोहफा पेश किया है। बता दें कि किंग खान ने इस खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया है जो बहुत ही मजेदार है। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिगड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। ऐसे में बात करेंगे फिल्म के उन 5 डॉयलॉग्स की जिन्होंने ट्रेलर में जान फूंक दी है..
ये हैं फिल्म 'जीरो' के 5 सबसे दमदार-मजेदार डायलॉग्स, आखिरी 2 तो बहुत ही डर्टी हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. 'हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। '
इस डायलॉग को शाहरुख ने फिल्म में अपने छोटे कद को लेकर बोला है। इतना ही नहीं डायलॉग की दूसरी लाइन उन्होंने कटरीना कैफ को लेकर कही है जो फिल्म में एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी हैं।
2 'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।'
इस डायलॉग से लगता है कि शाहरुख फिल्म में अपने प्यार को पाने के लिए बहुत हद तक आगे निकलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ट्रेलर के अंत में रॉकेट लॉन्च होता हुआ दिखाई दिया है, कहीं ऐसा तो नहीं शाहरुख फिल्म में स्पेस के जरिए तारे लेने गए हो।
3. 'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।'
4. लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले'
बता दें कि फिल्म में शाहरुख के पिता का रोल करने जा रहे तिमांग्शु धूलिया भी बहुत ही मजेदार डायलॉग बोलते हुए नजर आए हैं। दरअसल, शाहरुख का कद कम होने के चलते उन्होंने शाहरुख को ये डायलॉग झगड़ते हुए बोला है। इसमें वह शाहरुख की शादी की बात कर रहे हैं।