फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्देशक को याद आया आमिर-शाहरुख का 'असहिष्णुता' बयान, जेएनयू पर प्रकाश का ट्वीट, पांच खबरें

Mon, 06 Jan 2020 08:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 06 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
five news of Anubhav Sinha Prakash Raj Vaani Kapoor Deepika Padukone Fatima Sana Sheikh
aamir, shahrukh and Prakash Raj - फोटो : amar ujala

अनुभव सिन्हा ने की शाहरुख खान और आमिर खान की पांच साल पुरानी बात की तारीफ


बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान और आमिर खान की उस बात को अब सही बताया जब पांच साल पहले इन दोनों सुपरस्टार ने देश में 'असहिष्णुता' का माहौल कहा था। अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर शाहरुख खान और आमिर खान की तारीफ करते हुए लिखा, "क्या आपको याद है कि पांच साल पहले भारत के ही दो सुपरस्टार ने एक शब्द का प्रयोग किया था जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी और कोई भी उनके लिए खड़ा नहीं हुआ था। ये स्टार कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान और आमिर खान थे। वह शब्द था 'असहिष्णुता' और वे बिल्कुल सही थे।" अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

five news of Anubhav Sinha Prakash Raj Vaani Kapoor Deepika Padukone Fatima Sana Sheikh
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

जेएनयू पर बोले प्रकाश राज
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। ये घटना रविवार शाम को हुई। हिंसा में दोनों पक्षों के 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। घायलों में महिला शिक्षक भी हैं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। जेएनयू में हुए इस हमले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब अभिनेता प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा, "जेएनयू हिंसा में छात्रों पर हुए इस बर्बरतापूर्वक हमले के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। यह जख्म बहुत गहरे हैं, क्या हम मूक दर्शक बनकर देखते रहने के लिए शर्म से सिर झुका लेंगे या हम अपने बच्चों को आतंकित करने वाली इन बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़े होंगे ? हमारा भविष्य..." सोशल मीडिया पर प्रकाश राज की ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
 



 

five news of Anubhav Sinha Prakash Raj Vaani Kapoor Deepika Padukone Fatima Sana Sheikh
vaani kapoor - फोटो : Social Media

'कुपोषित' कहने वाले ट्रोलर को वाणी कपूर ने किया करारा जवाब 
अभिनेत्री वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वाणी काफी पतली दिख रही थीं। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने वाणी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें 'कुपोषित' कह दिया। ट्रोलर के इस कमेंट पर अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया। वाणी कपूर ने अपने जवाब में लिखा,  'जिंदगी में कुछ प्रोडक्टिव करने की कोशिश क्यों नहीं करते??? कृपया अपने आप पर कठोर होना बंद करें, जिंदगी इससे कहीं बेहतर है...दूसरों के प्रति घृणा दिखाना बंद करें।' वाणी कपूर के इस कमेंट की काफी चर्चा हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🔙 to the grind ✔️

A post shared by VK (@_vaanikapoor_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
five news of Anubhav Sinha Prakash Raj Vaani Kapoor Deepika Padukone Fatima Sana Sheikh
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

फेमिना इंडिया के कवर पर पेज पर नजर आईं दीपिका और लक्ष्मी अग्रवाल
बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक की वजह से काफी सुर्खियो में रहती हैं। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दीपिका कई टीवी शोज में भी नजर आईं। ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच छपाक के रिलीज से पहले फैशन मैगजीन फेमिना इंडिया ने अपने इस महीने के डिजिटल अंक में पहले पेज पर दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल की तस्वीर प्रकाशित की है। साथ ही दीपिका और फेमिना इंडिया ने इस करवर पेज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है,जो काफी वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Truly unstoppable!💋 Presenting the January Cover of Femina! @thelaxmiagarwal @feminaindia @shaleenanathani @sandhyashekar @florianhurel

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
five news of Anubhav Sinha Prakash Raj Vaani Kapoor Deepika Padukone Fatima Sana Sheikh
Fatima Sana Sheikh - फोटो : social media

'सैल्यूट' में नजर आ सकती हैं फातिमा सना शेख
अभिनेता शाहरुख खान का नाम अब फिल्म 'सैल्यूट' से जुड़ गया है। खबर है कि अभिनेत्री तय न होने के कारण इस फिल्म की शूटिंग को शुरू करना मुश्किल हो गया था,लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री फातिमा सना शेख नजर आ सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 'सैल्यूट' फिल्म के लिए मेकर्स ने फातिमा सना शेख से संपर्क किया है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed