फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU हिंसा पर बोले सुशांत सिंह, 'मुंह छिपा कर चोर और आतंकवादी आते हैं, देशभक्त नहीं'

Mon, 06 Jan 2020 06:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Jan 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh On JNU Attack says Thieves and terrorists come in hiding not patriots
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेएनयू(JNU) में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। जिसकी वजह से कई छात्र घायल हो गए। स्वरा भास्कर, ट्विंकल खन्ना, अनुभव सिन्हा समेत कई कलाकारों ने इस घटना का विरोध किया है। 

Sushant Singh On JNU Attack says Thieves and terrorists come in hiding not patriots
Sushant Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

इस हिंसा पर अब एक्टर और सावधान इंडिया के होस्ट रह चुके सुशांत सिंह (Sushant Singh) का बयान सामने आया है। सुशांत सिंह ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। सुशांत ने अपने ट्वीट में लिखा- 'स्ट्रीट-लाइट और इंटरनेट बंद कर के, CCTV कैमरे तोड़ कर और मुंह छिपा कर चोर और आतंकवादी आते हैं, देशभक्त नहीं।'
 

Sushant Singh On JNU Attack says Thieves and terrorists come in hiding not patriots
सुशांत सिंह

सुशांत सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- बिना मुंह ढंके, दिन के उजाले में गेटवे ऑफ इंडिया जा रहा हूं। देशभक्तों और देश के नौजवानों के साथ खड़े होने के लिए। आइए आप भी मुंबई। आत्मशुद्धि का हवन हो रहा है, आ जाइए। #SOSJNU #EmergencyinJNU #JamiaMilia #SOSfromIndia

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh On JNU Attack says Thieves and terrorists come in hiding not patriots
अनिल कपूर

वहीं जेएनयू हिंसा पर अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। काफी दुखद और चौंकाने वाला है। जो मैंने देखा, वह बहुत परेशान करने वाला था। मैं इसके बारे में सोचकर पूरी रात सो नहीं सका। हिंसा से हमें कुछ हासिल नहीं होगा, जिन्होंने ये किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Sushant Singh On JNU Attack says Thieves and terrorists come in hiding not patriots
जेएनयू हिंसा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रविवार को हुई इस हिंसा के बाद आज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। छात्रों का आरोप है कि इस हिंसक घटना के पीछे ABVP का हाथ है, वहीं ABVP ने इस घटना का आरोप वामदल-समर्थक पर लगाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और सोशल मीडिया को जांच का आधार बनाया जाएगा। वहीं एम्स में भर्ती सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई है और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। मुंबई-पुणे, कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed