{"_id":"5e1c57208ebc3e87b368a958","slug":"five-news-of-mr-lele-poster-shershah-disha-patani-tiger-shroff-mumbai-saga-nora-fatehi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिस्टर लेले' और 'मुंबई सागा' का पोस्टर रिलीज,नोरा ने कॉपी किया गोविंदा का डांस स्टेप?, पांच खबरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मिस्टर लेले' और 'मुंबई सागा' का पोस्टर रिलीज,नोरा ने कॉपी किया गोविंदा का डांस स्टेप?, पांच खबरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 13 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mr Lele, Mumbai Saga
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर लेले का पहला पोस्टर रिलीज
मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपनी नई फिल्म का खुलासा किया। धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म का नाम मिस्टर लेले है। इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। मिस्टर लेले का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया। इस पोस्टर में वरुण धवन शॉट्स पहने बिल्कुल डरे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक बंदूक भी नजर आ रही है। मिस्टर लेले के इस पोस्टर को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही खुलासा किया है कि ये फिल्म अगले साल 1 जनवरी को रिलीज होगी।
सिद्धार्थ और कियारा पूरी फिल्म शेरशाह की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी जल्द फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को खत्म किया गया है। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला लुक सामने आ गया है। धर्मा प्रोडक्शन ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरित है। ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
टाइगर श्रॉफ की तस्वीर में दिशा ने किया प्यार भरा कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनेता टाइगर श्रॉफ का नाम लंबे वक्त से एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है। ये दोनों कलाकार अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर पर दिशा ने प्यार भरा कमेंट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंबई सागा
- फोटो : सोशल मीडिया
'मुंबई सागा' से जॉन अब्राहम लुक आया सामने
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस बीच 'मुंबई सागा' से जुड़ा जॉन अब्राहम का लुक सामने आया है। जॉन अब्राहम के लुक को निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर साझा किया। इस लुक में जॉन अब्राहम गैंगस्टर अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोनित रॉय और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
One of my favourite moments from MUMBAI SAGA.
And of course Mr. Abraham like never before. 😊😊😊 pic.twitter.com/ooKz6wvt1l
नोरा फतेही ने गोविंदा का डांस स्टेप किया कॉपी !
मशहूर डांसर नोरा फतेही जल्द फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में दिखाई देने वाली हैं। बीते दिनों इस का हाय गर्मी गाना रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस गाने में नोरा फतेही के डांस ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि नोरा फतेही ने इस गाने में गोविंदा का डांस स्टेप को कॉपी किया। इस बात का खुलासा स्ट्रीट डांस 3डी के सह कलाकार राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। राघव जुयाल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें नोरा फतेही और गोविंदा एक जैसे डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।