{"_id":"5e1c57a78ebc3e87af44312f","slug":"saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-khan-son-taimur-ali-khan-may-get-1-5-crore-deal-for-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर अली खान की वजह से सैफ-करीना को मिलेंगे 1.5 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर अली खान की वजह से सैफ-करीना को मिलेंगे 1.5 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 13 Jan 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kareena, Saif and Taimur
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर खान की बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। अक्सर तैमूर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर तैमूर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह कोई तस्वीर या वीडियो नहीं बल्कि एक विज्ञापन है।
2 of 5
सैफ-करीना और तैमूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बेबी केयर ब्रांड सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक है। ब्रांड की ओर से करीब पिछले एक साल से कैफ और करीना से बातचीत की जा रही है और अब डील पक्की हो गई है।
3 of 5
kareena, saif, taimur
रिपोर्ट के मुताबिक डायपर ब्रांड का कहना है कि जहां एक तरफ दोनों कलाकारों की स्टार पावर उन्हें ब्रांड का चेहरा बनाने की प्रमुख वजह थी तो वहीं दूसरी मुख्य वजह उनके नवाबजादे तैमूर अली खान थे। वहीं सैफ और करीना एक बार पहले इस ऑफर को ठुकरा चुके थे लेकिन इस बार उन्होंने इस ऑफर के लिए हां कह दिया है। ऐसे में उन्हें तीन घंटे की शूटिंग के लिए 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन और सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे बात तैमूर के अलावा सैफ अली खान की करें तो वो हाल फिलहाल फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में नजर आ रहे हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म में अजय देवगन तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
वहीं बात करीना कपूर खान की करें तो करीना जल्दी ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा और हिंदी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। अंग्रेजी मीडियम फिल्म में इरफान खान लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। तस्वीरों में न सिर्फ करीना बल्कि इरफान खान भी नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।