फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर ने किया पिता को याद और माइनस 14 डिग्री तापमान में अमिताभ ने की शूटिंग, पांच खबरें

Sun, 15 Dec 2019 04:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
five news of Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Shah rukh Khan Rajinikanth
Rishi Kapoor, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala

ऋषि कपूर ने किया राज कपूर को याद


बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राज कपूर का जन्मदिन 14 दिसंबर को होता है। जन्मदिन के मौके पर राज कपूर के बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें याद किया। ऋषि कपूर ने राज कपूर की सुपरहिट फिल्म मेरा नाम जोकर से जुड़ी उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। इस तस्वीरे में राज कपूर अपने हाथ में जोकर का पुतला लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ऋषि कपूर ने कैप्शन में लिखा, ' हैप्पी बर्थडे डैड, हम आपको हमेशा याद रखेंगे'।
 

 

हरिवंश राय बच्चन को मिले सम्मान को लेने पहुंचे अमिताभ

five news of Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Shah rukh Khan Rajinikanth
amitabh bachchan - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद खास ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन को याद किया। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें साझा करते लिखा, 'इस आदर सम्मान का मैं हकदार नहीं, विनम्र विनय पूर्ण, आभार, ये वो देश है विदेश में , जो पूज्य बाबूजी को सम्मानित करने जा रहा है। एक पुत्र के लिए इससे बड़ी भाग्यशाली अवस्ता नहीं हो सकती।' उनके इस ट्वीट से कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए सम्मान लेने के लिए पहुंचे। 
 



 

शाहरुख खान ने किया दुआ लीपा के साथ डांस

five news of Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Shah rukh Khan Rajinikanth
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हॉलीवुड की मशहूर गायिका दुआ लीपा के साथ डांस किया है। इन दोनों ने शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस किया है। इस डांस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। गौरतलब है कि शाहरुख खान और दुआ लीपा का ये डांस वीडियो उस समय का है जब दुआ लिपा कुछ दिन पहले वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने मुंबई आई हुई थीं। मुंबई में उन्होंने अपने कई बॉलीवुड के दोस्तों से भी मुलाकात की थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#DuaLipaMeetsSRK @iamsrk @dualipa 💜❤

A post shared by SRK Believers (@srkbelievers) on

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा रजनीकांत की फिल्म दरबार का ट्रेलर

five news of Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Shah rukh Khan Rajinikanth
Darbar - फोटो : Social Media

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म दरबार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। सलमान खान, सुनील शेट्टी, मोहनलाल, महेश बाबू और कमल हासन ने रजनीकांत की फिल्म दरबार का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसका भी खुलासा हो गया है। इस बात की घोषणा दरबार के निर्देशक ए आर मुर्गदास ने सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि दरबार का ट्रेलर 16 दिसंबर को रिलीज होगा। 
 



 

विज्ञापन

माइनस 14 डिग्री तापमान में शूटिंग कर रहे हैं अमिताभ बच्चन

five news of Rishi Kapoor Amitabh Bachchan Shah rukh Khan Rajinikanth
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्हीं में से एक फिल्म का नाम चेहरे है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म चेहरे की शूटिंग स्लोवाकिया में चल रही है। फिल्म के कुछ सीन को बर्फीले पहाड़ों के बीच शूट होने हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन स्लोवाकिया माइनस 14 डिग्री तापमान में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग की तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर साझा किया है। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed