{"_id":"5df27e0f8ebc3e87bf238a55","slug":"five-news-of-yeh-hai-mohabbatein-vidya-balan-priyanka-chopra-deepika-padukone-ayushmann-khurrana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग सेट पर फूट- फूट कर रोई ये अभिनेत्री, आयुष्मान को लगाई मां ने डांट, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग सेट पर फूट- फूट कर रोई ये अभिनेत्री, आयुष्मान को लगाई मां ने डांट, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Yeh Hai Mohabbatein, ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ये है मोहब्बतें' के सेट पर रोईं
छोटे पर्दे का चर्चित टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' अपने दर्शकों को जल्द ही अलविदा कहने वाला है। इस शो को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब शो के मेकर्स इसका दूसरा सीजन 'ये है चाहतें' लेकर आ रहे हैं। इसका फर्स्ट प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है। शो के बंद होने की खबर से दर्शक भी उदास हैं। तो वहीं शो के कलाकार भी काफी उदास हैं। ऐसे में शो की अभिनेत्री अदिति भाटिया 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर रो पड़ी हैं। उन्होंने अपने रोने का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विद्या बालन के खास वीडिया हुआ वायरल हुआ
अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों शकुंतला देवी की बायोपिक 'शकुंतला देवी : ह्युमन कंप्यूटर' को लेकर चर्चा में हैं। शकुंतला देवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शकुंतला देवी ने सिर्फ 5 साल की उम्र में 18 साल के बच्चे के लिए तैयार गणित के सवालों को हल कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लंदन का इंपीरियल कॉलेज ही वो जगह है, जहां शकुंतला देवी ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। शकुंतला देवी की बन रही बायोपिक में विद्या बालन मुख्य रोल निभा रही हैं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। उन्होंने खास पहले की जरिए बताया है कि 'शकुंतला देवी : ह्युमन कंप्यूटर' 8 मई 2020 को रिलीज होगी।
वेब सीरीज में दिखेगी प्रियंका चोपड़ा की शादी की संगीत सेरेमनी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही अपनी शादी की संगीत सेरेमनी को पूरी दुनिया के सामने दिखाने वाली हैं। जी हां, वह जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज लेकर आने वाली हैं। ये वेब सीरीज उनकी संगीत सेरेमनी से प्रेरित होगी। ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्मी हस्ती के शादी के आयोजन पर कोई वेब सीरीज बन रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की घोषणा अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है।
राहुल द्रविड़ दीपिका के पसंदीदा क्रिकेटर
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण नेरोलेक क्रिकेट लाइव शो पर पहुंची। यहां उन्होंने स्पोर्ट्स और सिनेमा पर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
स्टाइलिश तस्वीर साझा कर आयुष्मान ने मां को किया याद
अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी स्टाइलिश तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां की कही बातों को याद किया है। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘सर्दी में बाल गीले रखने से बीमार पड़ सकते हो। जब मैं चंडीगढ़ रहता था तो बचपन में ऐसा मां कहा करती थीं। जब उन्होंने ये तस्वीर देखी तो फिर से एक बार उन्होंने यही बात कही। मैंने कहा- ‘मां मुंबई में ठंड नहीं पड़ती।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।