{"_id":"5df252b98ebc3e87fb458d63","slug":"mere-dad-ki-dulhan-actor-varun-badola-talks-about-his-struggling-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता ने बताई अपने संघर्ष की कहानी, जीविका चलाने के लिए घर-घर कालीनें तक बेचीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेता ने बताई अपने संघर्ष की कहानी, जीविका चलाने के लिए घर-घर कालीनें तक बेचीं
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री हो या हिंदी सिनेमा, यहां पहचान बनाना इतना आसान नहीं है। अक्सर आपने शाहरुख, रणवीर और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों की संघर्ष के वक्त की कहानियां सुनी होंगी। ऐसे ही एक टीवी कलाकार वरुण बडोला ने अपने करियर के दौरान किए संघर्ष के बारे में कुछ बातें साझा कीं।
2 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने कहा, 'मैं अपने करियर के दौरान किए संघर्ष से अपने आप को गौरवान्वित करने में विश्वास नहीं रखता। क्योंकि एक एक्टर का संघर्ष कभी खत्म नहीं होता।'
3 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने 18 साल की उम्र में एक टेलीशॉपिंग पोर्टल के लिए लिखने के साथ में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए वरुण ने बताया, 'मैं अपने आरामदायक जीवन को छोड़कर बाहर निकला और बहुत छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया, क्योंकि मैं पैसे के लिए अपने माता पिता पर बोझ नहीं बनना चाहता था। नौकरी न होने पर मैंने अपना जीवनी चलाने के लिए कालीनें तक बेच दीं। बाद में मैं अपने अनुभव के लिए एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के यहां असिस्टेंट बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
वरुण ने लेखन और निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इसके बारे में बात करते हुए वरुण कहते हैं, 'मैंने एक शो 'दिल से' के लिए लिखा तो मेरी जिंदगी ने यू टर्न ले लिया। मैं नर्वस था और अपने काम पर आत्मविश्वास भी नहीं था। हालांकि, निर्माताओं ने मेरी लिखावट को सराहा और मुझपर विश्वास किया।'
विज्ञापन
5 of 6
वरुण बडोला
- फोटो : Social Media
सह-निर्देशक से अभिनेता बने वरुण को पहली बार तिग्मांशु धूलिया ने एक शो 'बनेगी अपनी बात' में किरदार दिलाया। इसके बाद उन्हें शो 'कोशिश' में एक विशेष किरदार निभाने को मिला। इसके बाद शो 'अस्तित्व' में उन्हें एक किरदार मिला जो अपने से दस साल छोटी औरत से प्यार करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।