फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FLASHBACK: अजय देवगन की खंडाला में पहली शूटिंग का दिलचस्प किस्सा, हीरो बनने से पहले ही बन गए थे डायरेक्टर

Sun, 17 Apr 2022 09:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Apr 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
FLASHBACK: Ajay Devgan interesting story of first shooting in Khandala, he became a director even before hero
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में मिस्टर भरोसेमंद के रूप में मशहूर रहे अभिनेता अजय देवगन की अगली फिल्म ‘रनवे 34’ ईद पर रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त भी नहीं बचा है। अजय देवगन के सितारे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बुलंद हैं। दूसरे फिल्मकारों के लिए वह पारस पत्थर जैसे साबित हो रहे हैं। ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ से उन्होंने ओम राउत को हिंदी सिनेमा का बुलंद निर्देशक बनाया। ‘सूर्यवंशी’ में कैमियो करके रिलायंस एंटरटेनमेंट की लाज बचाई। फिर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों से अपनी चमक और दमक का लोहा देश दुनिया में मनवाया। अब बारी खुद उनकी अपनी फिल्म की है। बतौर निर्देशक अजय की तीसरी फिल्म होगी ‘रनवे 34’। लेकिन, क्या आपको पता है कि अजय देवगन ने बतौर निर्देशक सबसे पहले किस कलाकार को निर्देशित किया था? वह भी हीरो बनने से पहले?

FLASHBACK: Ajay Devgan interesting story of first shooting in Khandala, he became a director even before hero
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी ‘रनवे 34’ की

अजय देवगन के पहले निर्देशन से पहले बात अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘रनवे 34’ की। इस फिल्म की  कहानी 2015 की जेट एयरवेज की दोहा -कोच्चि फ्लाइट की सच्ची घटना पर आधारित है। जब बहुत ही कम विजिबिलिटी रहने के बावजूद पायलट ने जोखिम उठाते हुए प्लेन को एयरपोर्ट पर उतार दिया था। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने खुद किया है। अजय देवगन कहते हैं, ‘इस फिल्म में अमिताभ बच्चन काम करने के लिए राजी नहीं हुए होते तो मैं यह फिल्म नहीं बनता। फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार के बारे में सोचा था कि इसे कोई और नहीं कर सकता। इसमें दो लोगों  की कांटे की टक्कर है, उसके लिए अमित जी ही होने चाहिए थे। मैंने अमित जी से बात की और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया।’

FLASHBACK: Ajay Devgan interesting story of first shooting in Khandala, he became a director even before hero
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बी को पहले भी निर्देशित कर चुके अजय देवगन

अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन ने तमाम फिल्मों में काम किया है। ऐसी ही एक फिल्म ‘हिन्दुस्तान की कसम’ का निर्देशन अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने किया था।  इन फिल्मों में से एक फिल्म और है जिसके कुछ हिस्से का निर्देशन अजय देवगन ने किया। दरअसल ‘मेजर साब’ की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक टीनू आनंद अचानक बीमार पड़ गए तो अजय देवगन को फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
FLASHBACK: Ajay Devgan interesting story of first shooting in Khandala, he became a director even before hero
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खंडाला में शूट किया पहला वीडियो
और, अब वह किस्सा जिसके बारे में कम लोगों की पता है। अजय देवगन के साथ काम करने वालों को भी नहीं पता कि उन्हें बचपन से ही फिल्में एडिट करने का बहुत शौक रहा है। स्कूल में थे तब से अपने पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ बैठकर वह मारधाड़ वाले सीन एडिट का करते थे। अजय के हाथ में पहला मूवी कैमरा भी किशोरावस्था में ही आ गया। ये उन्हें उनके पिता ने तोहफे के तौर पर दिया था। अजय देवगन ने उस उम्र में भविष्य के निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ मिलकर एक वीडियो डायरेक्ट किया जिसमें बॉबी देओल ने काम किया था। इसकी शूटिंग खंडाला में की गई थी। इसी तरह उन्होंने एक और वीडियो भी बनाया जिसमें अतुल अग्निहोत्री ने काम किया था।

विज्ञापन
FLASHBACK: Ajay Devgan interesting story of first shooting in Khandala, he became a director even before hero
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुरू से डायरेक्टर बनने की ख्वाहिश

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन थे। बाद में वह एक्शन मास्टर बने। बचपन में ही फ़िल्मी माहौल होने के कारण अजय देवगन की रूचि भी फिल्मो की ओर हो गई लेकिन वह शुरू से ही निर्देशक बनने का सपना देखते रहे हैं। मुंबई के मीठी भाई कॉलेज से स्नातक की पढाई पूरी करने के बाद वह शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कू कोहली से हुई जो उन दिनों फिल्म 'फूल और कांटे' का निर्माण करने जा रहे थे। उनको अजय देवगन में अपना हीरो दिखा और बस वह लॉन्च हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed