{"_id":"5c2c8127bdec2256d14f45b2","slug":"flora-saini-and-anveshi-lesbian-scene-leak-on-social-media-from-ekta-kapoor-gandii-baat-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात 2 का बोल्ड सीन हुआ लीक,अभिनेत्री ने अपने इस सीन पर जताया दुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात 2 का बोल्ड सीन हुआ लीक,अभिनेत्री ने अपने इस सीन पर जताया दुख
Wed, 02 Jan 2019 02:54 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Gandii Baat 2
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात सीजन 2 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। उनकी ये वेब सीरीज बोल्ड सीन और कहानियों की वजह से हमेशा चर्चा में रही है। बीते साल इसका पहला सीजन गंदी बात रिलीज हुआ था। दर्शकों और समीक्षकों ने गंदी बात पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। अब गंदी बात 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका एक बोल्ड सीन लीक हो गया है।
flora saini
- फोटो : spotboye
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो गंदी बात सीजन 2 में बॉलीवुड फिल्म स्त्री की अभिनेत्री फ्लोरा सैनी नजर आएंगी। इसके अलावा इस बोल्ड वेब सीरीज में अभिनेत्री अंवेशा भी है। फ्लोरा और अंवेशा के गंदी बात 2 में लेस्बियन सीन भी है। लेकिन इनका अब लेस्बियन सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसके चलते यह दोनों ही अभिनेत्री काफी परेशान और हैरान हैं।
flora saini
- फोटो : file photo
गंदी बात 2 में एक्टिंग से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री अंवेशा का कहना है कि वह काफी हैरान है कि वेब सीरीज रिलीज होने से पहले ही फिल्म में उनका सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने कहा है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सीन कैसे लीक हुआ है,लेकिन उनकी पहली फिल्म का सीन लीक हो जाने से वह परेशान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flora saini
- फोटो : file photo
अंवेशा के अलावा अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने भी लीक सीन होने पर अपना दुख प्रकट किया है। बात करें अंवेशा और फ्लोरा के बोल्ड सीन की तो, हाल ही में इन दोनों अभिनेत्रियों ने गंदी बात सीजन 2 में दिए लेस्बियन सीन को लेकर कहा कि उन्हें कैमरे पर ऐसा सीन करते हुए बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं हुई। ऐसे सीन देने में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं है।
विज्ञापन
Gandii Baat
- फोटो : social media
गौरतलब है कि गंदी बात सीजन 2 सीरीज में फ्लोरा सैनी एक नौकरानी का रोल कर रही हैं, जो एक ही घर के दो भाईयों के साथ संबंध में रहती है। गंदी बात का पहला सीजन पिछले साल आया था। वहीं बीते दिनों रिलीज हुआ गंदी बात सीजन 2 के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।