फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के बाद एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, बोलीं- ढोंग छोड़ दिया

Sat, 24 Apr 2021 05:13 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Following Aamir Khan's Footsteps, Loveyatri Actress Warina Hussain Quits Social Media
वरीना हुसैन - फोटो : Instagram

पिछले महीने सुपरस्टार आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था और अब 'लवरात्रि' एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने भी सोशल मीडिया को अलविदा कहने का फैसला किया है। वरीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर जानकारी दी। 

Following Aamir Khan's Footsteps, Loveyatri Actress Warina Hussain Quits Social Media
वरीना हुसैन

वरीना हुसैन ने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैंने कहीं पर पढ़ा था कि अपने जाने की खबर का अनाउंसमेंट नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कोई एयरपोर्ट नहीं है। लेकिन ऐसा मैं अपने दोस्तों और फैंस के लिए कर रही हूं, जिनका प्यार मेरे लिए हमेशा मेरी ताकत रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain)

Following Aamir Khan's Footsteps, Loveyatri Actress Warina Hussain Quits Social Media
वरीना हुसैन

वरीना हुसैन ने आगे लिखा, 'यह मेरा आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट है। लेकिन मेरी टीम मेरे सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करना जारी रखेगी, ताकि आप सभी को मेरे काम के बारे में अपडेट मिलती रहे।' इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आमिर सर की भाषा में ढोंग छोड़ दिया।' बता दें कि पिछले साल भी वरीना ने सोशल मीडिया से एक महीने का ब्रेक ले लिया था। तब इसे उन्होंने 'सोशल मीडिया डिटॉक्स' कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Following Aamir Khan's Footsteps, Loveyatri Actress Warina Hussain Quits Social Media
वरीना हुसैन

वरीना हुसैन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द इनकंप्लीट मैन' की शूटिंग पूरी कर ली है। वरीना हुसैन ने 2018 में रिलीज हुई 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा नजर आए थे।

विज्ञापन
Following Aamir Khan's Footsteps, Loveyatri Actress Warina Hussain Quits Social Media
आमिर खान
गौरतलब है कि पिछले महीने आमिर खान ने अपने बर्थडे के एक दिन बाद सोशल मीडिया को अलविदा कहा था। तब उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'दोस्तों। मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार और गर्मजोशी दिखाने के लिए शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर यह है कि यह सोशल मीडिया पर मेरी आखिरी पोस्ट है। यह देखते हुए कि मैं वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, मैंने यह दिखावा बंद करने का फैसला लिया है। हम लगातार वैसे ही कम्युनिकेट करेंगे, जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना आधिकारिक चैनल बनाया है। इसलिए आगे से मेरे और मेरी फिल्मों पर अपडेट वहां पा सकते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed