फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Forbes List: शाहरुख, विराट को पीछे छोड़ ये सेलिब्रिटी बना कमाई में 'सुल्तान'

Fri, 22 Dec 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Fri, 22 Dec 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
forbes list 2017 salman khan tops in the list, shahrukh khan and virat kohli 2nd, 3rd position
Salman Khan

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान केवल अपनी फिल्मों में नंबर वन नहीं हैं बल्कि कमाई के मामले में भी नंबर वन पर हैं। इस बार उन्होंने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। जिसमें दबंग खान ने सबको पीछे छोड़ दिया।



पढ़ें: Film Review: धमाकेदार एक्‍शन, दमदार डायलॉग, सलमान ने दिखा दिया 'टाइगर जिंदा है'

forbes list 2017 salman khan tops in the list, shahrukh khan and virat kohli 2nd, 3rd position
shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान 170 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने रहे विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिनकी कमाई करीब 100 करोड़ रुपये है। वहीं राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार 98 करोड़ रुपये कमाई के साथ इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर 82 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 5वें स्‍थान पर हैं।



 

forbes list 2017 salman khan tops in the list, shahrukh khan and virat kohli 2nd, 3rd position
Priyanka Chopra

फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में आमिर खान 69 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 6ठें स्थान पर हैं, वहीं हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 68 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 7वें स्थान पर हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करीब 64 करोड़ रुपए के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, अभिनेता ऋतिक रोशन 63 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 9वें स्‍थान पर और अभिनेता रणवीर सिंह 62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 10वें नंबर स्‍थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
forbes list 2017 salman khan tops in the list, shahrukh khan and virat kohli 2nd, 3rd position
anushka sharma

लिस्‍ट में एक बार फिर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों का बोलबाला है। इसमें 46 कलाकारों, 15 क्रिकेटरों के नाम हैं। वहीं, कुल 17 महिला सेल‍िब्रिटीज ने इसमें जगह बनाई है, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनुष्‍का शर्मा भी हैं।

विज्ञापन
forbes list 2017 salman khan tops in the list, shahrukh khan and virat kohli 2nd, 3rd position
विराट कोहली

बता दें कि फोर्ब्स ने सेलिब्रिटीज की एड और फिल्मों के जरिए होने वाली इनकम और उनके फेम को आधार बनाकर ये लिस्ट तैयार की है। फोर्ब्स इंडिया हर साल ये लिस्ट जारी करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed