बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2021 सेलेब्स की शादियों को लेकर चर्चाओं में बना रहा। इस साल की शुरुआत में कई स्टार कपल्स ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई थी तो वहीं, साल के आखिर में भी कटरीना कैफ-विक्की कौशल, राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे स्टार कपल्स ने शादी करके फैंस को खुश कर दिया। लेकिन इन सबके बीच भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी शादी का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।
Bollywood Wedding 2022: आलिया-रणबीर के अलावा ये स्टार कपल्स भी अगले साल रचा सकते हैं शादी, बेहद लंबी है लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं और इस वजह से फैंस जल्द से जल्द दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दावा किया जा रहा था कि 2021 में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से दोनों ऐसा नहीं कर पाए। वहीं, अब दावा है कि दोनों अगले साल शादी रचा सकते हैं।
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही लंबे समय से लिन इन में रह रहे हैं। हालांकि, कई बार रिपोर्ट्स सामने आई कि फरहान और शिबानी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी। ऐसे में ये कपल भी साल 2022 में शादी कर सकता है।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों फैंस के फेवरेट हैं और इसी वजह से हर कोई इन्हें शादी करते हुए देखना चाहता है। लेकिन दोनों शादी कब कर रहे हैं ये राज बना हुआ है। हो सकता है अगले साल दोनों फैंस के इस ख्वाहिश को पूरा कर दें।
अली फजल और रिचा चड्ढा
अली फजल और रिचा चड्ढा साल 2021 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से दोनों को अपनी शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। वहीं, अब माना जा रहा है कि दोनों साल 2022 में शादी कर सकते हैं।