फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RAW Chief On Pathaan: भूतपूर्व रॉ चीफ विक्रम सूद ने 'पठान' पर साधा निशाना, बोले- फिल्म देखना समय की बर्बादी

Sun, 25 Jun 2023 07:09 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Former RAW chief dismisses Shahrukh Khan Pathaan Salman Tiger waste of time They are not accurate depictions
शाहरुख खान और विक्रम सूद - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के भूतपूर्व रॉ के प्रमुख विक्रम सूद ने बॉलीवुड के दोनों ही खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और पठान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म उन्हें पसंद आई थी। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी उन्होंने अपना मत जाहिर किया है। 

Former RAW chief dismisses Shahrukh Khan Pathaan Salman Tiger waste of time They are not accurate depictions
फिल्म पठान - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह 'पठान' देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड की स्पाई मूवी पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्में रियलिस्टिक और मजेदार होनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर पसंद आई थी। उन्होंने स्पाई फिल्में कैसे बनाई जानी चाहिए इस बारे में भी बताया।

Former RAW chief dismisses Shahrukh Khan Pathaan Salman Tiger waste of time They are not accurate depictions
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इंटरव्यू में विक्रम सूद ने उन्होंने कहा, "हमें स्पाई फिल्में बनाने की कला अभी तक आई ही नहीं है। वह अच्छा कर सकते हैं। यह फिल्में रियलिस्टिक नहीं है।" जब उनसे कहा गया कि 'रियलिस्टिक' को और डिफाइन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former RAW chief dismisses Shahrukh Khan Pathaan Salman Tiger waste of time They are not accurate depictions
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान पर बात करते हुए उन्होंने कहते हैं, "आप जेम्स बांड से प्रेरित फिल्में बना रहे हो जो कि सही नहीं है। आपके पास ऐसी कहानी है कि एक आईएसआई की लड़की है और एक रॉ का आदमी है, जो एक-दूसरे के साथ खुशी से रह रहे हैं। मैंने पठान नहीं देखी है। पठान देखूंगा भी नहीं, क्योंकि यह वास्तविकता का सही चित्रण नहीं करती। मैं क्यों अपना समय बर्बाद करूंगा।"

विज्ञापन
Former RAW chief dismisses Shahrukh Khan Pathaan Salman Tiger waste of time They are not accurate depictions
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम सूद ने 'एक था टाइगर' की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 2012 में आई सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म एक था टाइगर देखी थी। उन्होंने कहा, "मैंने यह फिल्म देखकर एन्जॉय किया था और मुझे काफी हंसी भी आई।" उन्होंने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान पर भी बात की। वह कहते हैं, "सलमान खान एक टनल के अंदर से पाकिस्तान जाता है और वहां जाकर बच्ची को घर पहुंचाता है जो कि भारत में छूट गई थी। ठीक है यार, लेकिन बहुत ज्यादा दिखा दिया। आप मनोरंजन करिए, लेकिन उसे मजेदार और रियलिस्टिक बनाइए।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed