फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Report: 'कांतारा' या 'ब्लैक एडम', कौन बना बॉक्स ऑफिस का किंग, किसने मारी बाजी? जानें यहां

Sat, 22 Oct 2022 09:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Oct 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Doctor G Kantara Black Adam Ponniyin Selvan PS 1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, कन्नड़ और हॉलीवुड फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' अपनी लागत निकालने की जद्दोजहद में लगी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसी बीच हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'ब्लैक एडम' की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस का महारथी कौन बना यह जानने के लिए पढ़िए हमारी रिपोर्ट... 

Friday Box Office Report Doctor G Kantara Black Adam Ponniyin Selvan PS 1
डॉक्टर जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर जी
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सात दिन में मात्र 20.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपये की कमाई की है।

 सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी, इस फिल्म से रचेंगे इतिहास

Friday Box Office Report Doctor G Kantara Black Adam Ponniyin Selvan PS 1
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म न केवल कन्नड़ भाषा में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक तरफ जहां कन्नड़ भाषा में फिल्म ने कुल 106.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ने हिंदी भाषा में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 146.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। 

11 साल में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं परिणीति, ऐसा रहा एक्ट्रेस का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Doctor G Kantara Black Adam Ponniyin Selvan PS 1
ब्लैक एडम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लैक एडम
ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एडम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ड्वेन जॉनसन की फिल्म ने शुक्रवार को 4.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

जब कादर खान की असल जिंदगी से लिया गया कब्रिस्तान का सीन, जानिए अभिनेता से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
Friday Box Office Report Doctor G Kantara Black Adam Ponniyin Selvan PS 1
पोन्नियिन सेल्वन 1 - फोटो : Social media

पोन्नियिन सेल्वन-1
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मणिरत्नम की फिल्म न केवल विदेश में बल्कि भारत में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 460.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने कुल 253.95 करोड़ [तमिल: 209.86 करोड़ ; तेलुगू: 14.86 करोड़; हिंदी: 21.95 करोड़; मलयालम: 7.28 करोड] का कारोबार कर लिया है।

श्रीदेवी की बेटी से आगे पहचान बनाने की चाह, कहा- मैं जीवन में कुछ भी दिखावा नहीं करती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed