Friendship Day 2021: दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते पर बनी हैं ये सदाबहार बॉलीवुड फिल्में, आज भी दर्शक करते हैं पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोले (1975)
दोस्ती पर बनी फिल्म शोले किसी मिसाल से कम नहीं है। हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल ये फिल्म अपने आप में बहुत खास है। जय और वीरु के किरदार में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने जो किरदार निभाया वो आने वाली सदियों तक भी याद किया जाएगा। फ्रेंडशिप डे के मौके पर ये फिल्म देखना सबसे अच्छा रहेगा।
फिल्म याराना का गाना 'तेरे जैसा यार कहां...' लोगों की आंखों में आंसू ले ही आता है। फिल्म में बिशन अपने बचपन के दोस्त किशन को बड़ा सिंगर बनने में मदद करता है। और किशन भी इस एहसान के बदले अपने दोस्त को मुसीबत से बचाता है।
दोस्ती पर बनी ये एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन राज खोसला ने और निर्माण यश जौहर ने किया। इसमें अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, जीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, हेलन और प्राण ने शानदार अभिनय किया। दोस्ती पर बनी ये शानदार फिल्मों में से एक है।
दोस्ती पर आधारित आमिर खान की ये फिल्म बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में गिनी जाती है। दोस्ती और त्याग का संदेश देती इस फिल्म में आमिर खान के अलावा दीपक तिजोरी ने भी शानदार काम किया। फ्रेंडशिप डे पर इस फिल्म को देखना अच्छा रहेगा।