{"_id":"61061e66d19de77d4e0a175a","slug":"gehana-vasisth-reveals-police-asked-for-15-lakh-rupees-bribe-for-not-arresting-in-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी केस: 'गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रुपये', गहना वशिष्ठ का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्नोग्राफी केस: 'गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रुपये', गहना वशिष्ठ का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
Link Copied
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं। वहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही, वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस पूरे मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गहना ने अब तक इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। बीते दिनों गहना ने बताया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। इसी बीच गहना ने एक बड़ा खुलासा और किया है।
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में गहना ने बताया है कि किस तरह से पुलिस ने उनपर दबाव बनाया था कि वो इस मामले में राज कुंद्रा समेत एकता कपूर का नाम भी लें। इतना ही नहीं, गहना ने तो यह तक कह दिया कि पुलिस ने उनसे इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपये तक की रिश्वत भी मांगी थी। इसके अलावा भी गहना ने कई बातें बताई हैं।
Trending Videos
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : Instagram
इंटरव्यू को दौरान गहना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे। गहना के अनुसार, पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'मैंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि मैंने सोचा कि जब मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो मैं क्यों डरूं। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड कंटेंट जरूर था लेकिन अश्लील नहीं। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।' गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना यहीं नहीं रुकी और बोलीं, 'पुलिस ने जेल से राहत देने के लिए कई लोभ दिए लेकिन मैंने जेल में ही रहना सही समझा और पांच महीने जेल में बिताए। अब जब चैट सबके सामने आ चुकी है तो सब मुझसे सफाई मांग रहे हैं। मैं इन सब बातों को पब्लिक नहीं करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने अब मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में खुद गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गहना को पिछली दो एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।