जान पे भी खेलेंगे तेरे लिए ले लेंगे...सबसे दुश्मनी...!! जब दो लोगों के बीच दोस्ती का रिश्ता होता है तो कई बार ये बंधन खून के रिश्ते से भी बड़ा हो जाता है। दोस्त आपका एक ऐसा साथी होता है जो मां की तरह प्यार करता है, पिता की तरह डांटता है, भाई की तरह आपकी मदद करता है और बहन की तरह ख्याल रखता और जब दिल टूटे तो उस पर मरहम भी रखता है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें सभी एहसास मिले होते हैं। कई बार लोगों को अपने परिवार के सदस्यों पर भी इतना भरोसा नहीं होता जितना की एक दोस्त पर होता है।
फ्रैंडशिप डे: जेके से मुरारी तक, जब पर्दे पर हीरो के दोस्त ने जीता दिल, फैंस बोले- तेरे जैसा यार कहां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेके
द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके बेस्ट फ्रैंड के किरदार में नजर आए थे शारिब हाशमी यानि जेके। श्रीकांत किसी भी तरह की मुसीबत में हो चाहे नौकरी या फिर निजी, जेके अपनी जान देने के लिए हाजिर रहता है। जब श्रीकांत के मन में घर को लेकर उथल पुथल चल रही होती है तो जेके ही उसके दिल का हाल जानता है। जेके के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
शिवा
सोहम मजूमदार ने फिल्म कबीर सिंह में शिवा का किरदार निभाया था। शिवा कबीर सिंह(शाहिद कपूर) का कॉलेज फ्रेंड रहता है जो उसे डांटता फटकारता भी है और उसका ख्याल भी रखता है। कबीर का दिल क्यों दुख रहा है, उसे किस चीज से खुशी मिलेगी इन सबका ख्याल शिवा रखता है और तो और मेड को समझाने से लेकर प्रीति को कबीर के प्यार की सफाई देने तक शिवा हर मौके पर कबीर के लिए खड़ा रहता है। ऐसा दोस्त किस्मत वालों को ही मिलता है।
मुरारी
फिल्म रांझणा की सबसे खास बात सिर्फ कुंदन जोया और बिंदिया ही नहीं बल्कि मुरारी भी है। मोहम्मद जीशान आयुब यानि मुरारी कुंदन(धनुष) का एकलौता दोस्त रहता है जिसे बचपन से ही कुंदन के प्यार की चिंता रहती है। वो कुंदन को डांटता भी है और उसका मजाक भी उड़ाता है लेकिन कुंदन को किसी भी तरह से हार नहीं मानने देता है। मुरारी के किरदार में जीशान ने सबको अपना फैन बना लिया था।
कमलेश
फिल्म संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था और विक्की कौशल ने कमलेश का। कमलेश संजू का एक ऐसा दोस्त रहता है जो उसके दिल के दर्द और दिमाग के पागलपन को बखूबी समझता है। वो हमेशा संजू को प्रोत्साहित करता है। संजू उसकी गर्लफ्रैंड को लेकर उसे धोखा भी देता है लेकिन कमलेश उसे माफ कर देता है और सबसे कठिन समय में उसका साथ निभाता है।