बॉलीवुड में जहां एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ बनी रहती है तो वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं जो दोस्ती की मिसाल पेेश करते हैं। हालांकि ऐसे कम ही सेलिब्रिटीज हैं जिनकी दोस्ती देखते ही बनती है। 4 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है। इस मौके पर बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दोस्ती की मिसाल हैं ये 10 सेलेब्स, एक दूसरे के लिए हमेशा कुछ भी करने को रहते हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा
पार्टीज हो या हॉलीडे करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ ही नजर आती हैं। दोनों साथ काम करे चाहे ना करें लेकिन हर वीकेंड पर दोनों अक्सर साथ दिखती हैं। इनकी दोस्ती के ग्रुप में करीना की बहन करिश्मा और अमृता की बहन मलाइका भी रंग जमा देती हैं। इनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं और लोग दोस्ती की मिसालें देते हैं। करीना का कहना है कि अमृता अरोड़ा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और वो हर बात उनसे शेयर किए बगैर नहीं रह सकतीं।
शाहरुख खान और करण जौहर
करण जौहर के करियर की पहली हिट फिल्म शाहरुख के साथ थी लेकिन दोनों की दोस्ती उससे काफी पुरानी है। करण ने शाहरुख के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी काम किया था, वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और गहरी होती चली गई। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'वाह साथ में इतना सारा काम किया, पता ही नहीं चला कि हम इतनी दूर तक साथ आ गए। हमारा साथ और फले फूले।'
सोनम कपूर और स्वरा भास्कर
सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रिलेशन हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक में है। ये दोस्ती इतनी पक्की है कि सोनम ने अपनी दोस्त स्वरा के लिए शादी की डेट तक आगे बढ़ा दी थी। दरअसल, पहले सोनम की शादी 12 मार्च को होने वाली थी लेकिन इसी दिन स्वरा के भाई की शादी थी, जिसके चलते सोनम ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ाकर 8 मई को रखी। सोनम ने ये बातें एक रेडियो इंटरव्यू के दौरान खुद बताई थी।
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की दोस्ती बचपन से है। रणबीर ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया है। यही नहीं अयान की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी रणबीर ही हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में देखा जाता रहा है।