फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No More Shaming: करीना कपूर से लेकर विद्या बालन तक, इन अभिनेत्रियों ने एज और बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया था करारा जवाब

Wed, 26 Jan 2022 09:16 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Jan 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
From Aishwarya Rai Bachchan, Vidya Balan, Kareena kapoor to Pushpa Actress Anasuya, these Bollywood Actresses Spoke Against Body-Shaming and Age Shaming
मलाइका, करीना, ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार ट्रोल्स सेलेब्स की पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स लिख देते हैं, तो कई बार गलत सवाल पूछने की हिम्मत कर लेते हैं। कुछ हस्तियां उन्हें अनदेखा कर देती हैं, वहीं कुछ इन्हें करारा जवाब देकर चुप करा देते हैं। हाल ही में पॉपुलर फिल्म पुष्पाः द राइज में दक्ष्यानी का किरदार निभाने वालीं अनासुया भारद्वाज को एज शेमिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी एनिथिंग' सत्र रखा था, जिसमें एक अनुयायी ने एज शेमिंग करते हुए पूछा, "मैं आपको क्या बुलाऊं? चाची या अक्का"। इस पर अभिनेत्री अनासुया भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा, "कुछ नहीं। आप मुझे इतनी अच्छी तरह से नहीं जानते ही नहीं कि मुझे बुला भी सकें .. इन नामों को संबोधित करने से केवल आपकी परवरिश पर संदेह होगा क्योंकि इसे एज शेमिंग कहा जाता है।"

बता दें कि अनासुया भारद्वाज से पहले भी कई सेलेब्स एज शेमिंग और बॉडी शेमिंग के शिकार हो चुके हैं, हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को मजेदार जवाब देते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद करवा दी थी। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

From Aishwarya Rai Bachchan, Vidya Balan, Kareena kapoor to Pushpa Actress Anasuya, these Bollywood Actresses Spoke Against Body-Shaming and Age Shaming
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन
जब ऐश्वर्या राय बच्चन गर्भवती थीं, तब उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इस पर उनके पति अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था, "हां, वह एक पब्लिक फिगर हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि वह भी एक महिला है और अब एक मां है। आप सभी को अपनी सीमा में रहना चाहिए। मैं कभी भी किसी भी महिला के लिए इस तरह से बात नहीं करता और जाहिर तौर पर किसी और को भी उसके बारे में इस तरह से बात करना शोभा नहीं देता।"

From Aishwarya Rai Bachchan, Vidya Balan, Kareena kapoor to Pushpa Actress Anasuya, these Bollywood Actresses Spoke Against Body-Shaming and Age Shaming
नेहा धूपिया

नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने पोस्ट पर आईं प्रतिक्रियाओं से प्रभावित नहीं होती हैं। हालांकि उनका कहना है कि, "मैं बॉडी शेमिंग और एज शेमिंक को एक बड़ी समस्या के रूप में देखती और इसके खिलाफ मुखड़ रहती हूं। न सिर्फ सेलेब्स के लिए, बल्कि हर किसी के लिए फैट-शेमिंग को बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Aishwarya Rai Bachchan, Vidya Balan, Kareena kapoor to Pushpa Actress Anasuya, these Bollywood Actresses Spoke Against Body-Shaming and Age Shaming
विद्या बालन वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन
अभिनेत्री को अपने पूरे जीवन में बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। इस पर उन्होंने एक बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "मुझे जीवन भर हार्मोनल समस्याएं रही हैं। यह शायद मेरे शरीर के लिए लिए गए मेरे निर्णयों की वजह से हो। जब मैं छोटी थी, तो लोग मुझसे कहते थे, 'तुम्हारा चेहरा इतना सुंदर है, तुम अपना वजन कम क्यों नहीं करती?

विज्ञापन
From Aishwarya Rai Bachchan, Vidya Balan, Kareena kapoor to Pushpa Actress Anasuya, these Bollywood Actresses Spoke Against Body-Shaming and Age Shaming
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान
अभिनेता अरबाज खान के चैट शो में अभिनेत्री करीना कपूर ने फॉर्मेट के हिसाब से अपने चंद सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट पढ़े थे। अभिनेत्री के एक पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा था, "उम्र के मुताबिक कपड़े पहना करो"। वहीं अन्य यूजर ने उन्हें आंटी तक कह दिया था। इस पर करीना कहती हैं कि कुछ लोग सेलेब्स के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं। एक मशहूर चेहरा होने की वजह से हमारी फीलिंग्स की कोई परवाह नहीं करता और हमें मजबूरन ये सब सहना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed