ओटीटी का बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए मेकर्स भी नए-नए तरह के आइडिया और अलग-अलग कहानियों को सामने ला रहे हैं और दर्शकों के ध्यान में रखकर काल्पनिक के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित दोनों तरह की सीरीज बनाई जा रही हैं। ऐसे में एक्शन से लेकर कॉमेडी और क्राइम तक आपको अपनी चॉइस के हिसाब से कई जबरदस्त वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी। अगर इस वीकएंड आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लानिंग नहीं कर रहे हैं और क्राइम थ्रिलर, एक्शन के शौकीन हैं तो आपको भी एक बार ये ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
OTT: अपने वीकएंड को बनाइये धमाकेदार, देख डालिए क्राइम और थ्रिलर बेस्ड ये वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच
क्रिमिनल जस्टिस का पहला और दूसरा दोनों सीजन ने दर्शकों को कुर्सी से हिलने नहीं दिया था। कुछ ही दिन पहले क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन अधूरा सच के रूप में सामने आया है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। इसका दूसरा सीजन जूवेनाइल न्याय और जेल प्रणाली पर केंद्रित है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब एक प्रचार कार्यक्रम के बाद बाल कलाकार जारा आहूजा की हत्या कर दी जाती है, तो सभी सबूत उसके सौतेले भाई मुकुल पर उंगली उठाते हैं। यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
महारानी 2
महारानी के पहले सीजन की सफलता के बाद हुमा कुरैशी एक बार फिर महारानी के रूप में वापस लौटी हैं। बिहार की राजनीति पर आधारित ये फिल्म क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। बिहार की मुख्यमंत्री के तौर हुमा कुरैशी खूब जमी हैं। ये वेब सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है।
दिल्ली क्राइम सीजन 2
दिल्ली क्राइम के पहले सीजन में दिल्ली के मशहूर निर्भया कांड की कहानी दिखाई गई थी। पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है। दूसरा सीजन पहले वाले से भी धांसू बताया जा रहा है। दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' कच्छा-बनियान गिरोह की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है, जो बुजुर्गों को निशाना बनाता था और उन्हें बेरहमी से मारता था। एक्ट्रेस शेफाली शाह और एक्टर राजेश तैलंग इसमें दमदार रोल में नजर आए हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
जुनून
जुनून एमएक्स प्लेयर पर मौजूद एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसकी कहानी चांदनी सहा और अर्जुन चक्रवर्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में 7 एपिसोड हैं जिसे देखकर आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। बता दें कि साल 2020 में इस वेब सीरीज को रिलीज किया गया था। मूल रूप से इसे बंगाली भाषा में बनाया गया था लेकिन इसकी हिंदी डब को एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है।