सब्सक्राइब करें

Celebs Reject AD:करीना कपूर से रणबीर कपूर तक, इन सेलेब्स ने अपने उसूलों के लिए ठुकराए करोड़ों के विज्ञापन, यहां देखें पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

मनोरंजन जगत के तमाम सितारे फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करते है। आलीशान जिंदगी बिताने वाले ये कलाकार ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापनों या ब्रांड एंडोर्समेंट के ज़रिए अच्छी- खासी कमाई कर लेते हैं।

विज्ञापन
These Celebs Rejected Crores of Advertisements for their Principles From Kareena Kapoor to Ranbir Kapoor See the Full List
Celebs Reject AD - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत के तमाम सितारे फिल्मों के जरिए मोटी कमाई करते हैं। आलीशान जिंदगी बिताने वाले ये कलाकार ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापनों या ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी- खासी कमाई कर लेते हैं। भारतीय कलाकारों से लेकर विदेश सेलिब्रिटीज तक किसी भी प्रोडक्ट या ब्रांड को लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़ी- बड़ी कंपनी के मालिक इन कलाकारों का ही सहारा लेते हैं। दरअसल, विभिन्न प्रोडक्ट्स के लिए इन सितारों का चेहरा इस्तेमाल करने की खास वजह होती है इनकी फैन फॉलोइंग। लोग ना सिर्फ इन फिल्मी हस्तियों को फॉलो करते हैं बल्कि इनसे इतना प्रभावित होते हैं कि इसका असर किसी भी प्रोडक्ट की बिक्री पर साफ देखने को मिलता है। 

ऐसे में कई फिल्मी कलाकार विज्ञापन के अपने चुनाव को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। एक तरफ जहां कई जाने-माने कलाकार अपने विज्ञापनों को लेकर ट्रोल होते हैं, तो वहीं कई ऐसे भी हैं तो अपने सिद्धांत और फैंस के हित के लिए करोड़ों के विज्ञापन को ठुकरा देते हैं। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे-

 

These Celebs Rejected Crores of Advertisements for their Principles From Kareena Kapoor to Ranbir Kapoor See the Full List
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम 

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम ना सिर्फ खुद अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं बल्कि दूसरों का भी काफी ख्याल रखते हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए अभिनेता काफी  स्ट्रिक्ट डाइट फ़ॉलो करते हैं। खबरों की मानें तो जॉन को कई तंबाकू और अल्कोहल कंपनियों से विज्ञापनों का ऑफर मिल चुका है। हालांकि, अपने सिद्धांतों की वजह से उन्होंने इन विज्ञापनों को करने से मना कर दिया।

These Celebs Rejected Crores of Advertisements for their Principles From Kareena Kapoor to Ranbir Kapoor See the Full List
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर

बॉलीवुड  में बेबो के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर पोलट्री प्रोडक्ट के विज्ञापनों को ठुकरा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना को  पोलट्री प्रोडक्ट बेचने वाली एक कंपनी ने करोड़ो का विज्ञापन ऑफर किया था। लेकिन एक्ट्रेस मांसाहार छोड़ अब शाकाहारी बन चुकीं एक्ट्रेस ने इस एड को करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebs Rejected Crores of Advertisements for their Principles From Kareena Kapoor to Ranbir Kapoor See the Full List
साईं पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

साईं पल्लवी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री साईं पल्लवी भी इस सूची में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपने उसूलों के विरुध्द जाकर फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों को करने से मना किया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री को इस एड के लिए  दो करोड़ रुपए ऑफर हुए थे, लेकिन एक्ट्रेस इसके लिए सहमत नहीं हुईं।


 
विज्ञापन
These Celebs Rejected Crores of Advertisements for their Principles From Kareena Kapoor to Ranbir Kapoor See the Full List
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत

दुनिया को अलविदा कह चुके मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों को करने से मना कर चुके थे। खबरों की मानें तो अभिनेता को इस विज्ञापन के लिए 15 करोड़ की डील ऑफर हुई थी, लेकिन अपने सिद्धांतों के खिलाफ जाकर ऐसे विज्ञापन से जुड़ना सुशांत सिंह राजपूत को बिल्कुल भी रास ना आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed