सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: शादी के नाम से दूर भागते हैं ये छह सेलेब्स, कोई 50 तो कोई 45 साल की उम्र कर चुका पार

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Oct 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
from salman khan to akshay khanna these six stars run away in the name of marriage
शादी के नाम से दूर भागते हैं ये स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वह बेशक अपने काम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहती है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में जब उनके रिलेशनशिप या फिर शादी की खबरें सामने आती हैं, तो लोग काफी खुशी के साथ इसे पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जो अपनी जिंदगी में अकेले रहना पसंद करते हैं और शादी के नाम से दूर भागते हैं। तो आइए हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं, जो शादी के नाम से दूर भागते हैं।



अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वह लाखों-करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। लेकिन 46 साल के अभिनेता ने अब तक शादी नहीं की है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें जिम्मेदारियों से डर लगता है। 

Trending Videos
from salman khan to akshay khanna these six stars run away in the name of marriage
uday chopra

उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा का नाम अब तक कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। एक्टर एक समय पर शमिता शेट्टी और नरगिस फाखरी को डेट कर चुके हैं। लेकिन उनका कोई रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया। क्योंकि वह खुद शादी के नाम से दूर भागते हैं। उदय चोपड़ा का मानना है कि, वह अकेले ज्यादा खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
from salman khan to akshay khanna these six stars run away in the name of marriage
सलमान खान - फोटो : Social media

सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज तक वह कुंवारे हैं। हालांकि, 55 साल के सलमान खान के सामने अक्सर ये सवाल आता रहता है कि, वह शादी के बंधन में कब बंधेंगे? लेकिन अभिनेता इस सवाल को हंसी में टाल देते हैं। 

from salman khan to akshay khanna these six stars run away in the name of marriage
ekta kapoor - फोटो : instagram

एकता कपूर
एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने अपने काम में खूब नाम कमाया है। लेकिन वह शादी के मामले से दूर रहती हैं। एकता सिंगल मदर हैं। उन्होंने सेरोगेसी की मदद से बेटे रवि का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था।

विज्ञापन
from salman khan to akshay khanna these six stars run away in the name of marriage
tushar kapoor

तुषार कपूर 
एकता कपूर की तरह उनके भाई व अभिनेता तुषार कपूर भी शादी से दूर भागते हुए नजर आते हैं। तुषार कपूर 44 साल के हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है। हालांकि, वह सेरोगेसी की मदद से पिता बन चुके हैं। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसका जन्म सेरोगेसी के जरिए साल 2016 में हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed