बदलती लाइफस्टाइल की वजह से वजन का बढ़ना लोगों के बीच आम बात हो गई है। यह सभी जानते हैं कि मोटापा बीमारियों की जड़ है। फिर भी लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते। पर जब कोई सेलिब्रिटी इस काम को ममुकिन कर दिखात है, तो वह लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं।
32 से लेकर 170 किलो तक वजन घटा चुके हैं ये 7 सेलिब्रिटीज, अब दिखते हैं ऐसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश कौशिक
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक अपने वेट लॉस की वजह से चर्चा में हैं। 61 साल की उम्र में उन्होंने अपना 25 किलो वजन कम कर लिया है। लॉस एंजेलिस के डॉक्टर क्रिश्चियन मिडलटन ने इस काम में उनकी मदद की। डॉक्टर के कहे अनुसार ही उन्होंने डाइट और वर्कआउट प्लान बनाया और उसे फॉलो किया।
भूमि पेडनेकर
फिल्म 'दम लगाके हईशा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का वजन घटाने का सफर प्रेरणादायी है। उन्होंने चार महीने में 21 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कई क्रैश डाइटिंग नहीं की। उन्होंने बस चावल, गेहूं की रोटी और चीनी का सेवन बंद कर दिया और जिम में वर्जिश जारी रखी।
परिणीति चोपड़ा
पंजाबी कुड़ी परिणीति चोपड़ा ने 28 किलो वजन घटाकर सभी को इंप्रेस कर दिया है। जब वह सिर्फ 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।
अदनान सामी
अदनान सामी ने 16 महीनों में पूरे 167 किलो वजन घटाया। यानी औसतन उन्होंने हर महीने 10.5 वजन घटाए। जब उनका वजन 230 किलो तक पहुंच गया तो डॉक्टरों ने उन्हें आगाह किया कि ऐसी स्थिति में उनका छह महीने से ज्यादा दिनों तक बच पाना मुश्किल है। तभी उन्होंने फैसला लिया कि वह अपना वजन कम करेंगे। हालांकि, सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उनका वजन इतना ज्यादा था कि वह दौड़ भी नहीं पाते। इसलिए शुरुआती दिनों में उन्होंने सिर्फ डाइट के बूते 40 किलो वजन किया। इसके बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सावंत की मदद से वर्कआउट किया और अपना वजन कम कर लिया। अब वह 75 किलो के हैं।